लाइव न्यूज़ :

Binance चीफ चांगपेंग झाओ को 4 महीने का कारावास, बने दुनिया के सबसे अमीर कैदी

By आकाश चौरसिया | Updated: May 1, 2024 14:28 IST

Binance प्रमुख चांगपेंग झाओ को अमेरिकी कोर्ट ने 4 महीने की सजा सुनाई। इस बात की जानकारी मीडिया ग्रुप ने दी है। उन्हें ये सजा एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंध कानूनों के उल्लंघन पर हुई।

Open in App
ठळक मुद्देBinance प्रमुख चांगपेंग झाओ को 4 महीने की सजा उन पर बने इस केस में आरोपलेकिन बिजनेसमैन के वकीलों ने कहा ये सजा उपयुक्त

नई दिल्ली: विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल क्रिप्टोकरेंसी फर्म 'Binance' के प्रमुख चांगपेंग झाओ को मंगलवार को चार महीने की कारावास की सजा अमेरिकी कोर्ट ने सुनाई। इस बात का खुलासा टेलीग्राफ की रिपोर्ट में किया है। 

झाओ को पिछले साल अमेरिकी एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंध कानूनों के उल्लंघन के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद सिएटल कोर्ट ने सजा सुनाई थी। 

अभियोजकों द्वारा तीन साल की सजा पर जोर देने के बावजूद एक अमेरिकी न्यायाधीश ने उन्हें 4 महीने की सजा सुनाई, क्योंकि कोर्ट ने झाओ के पिछले व्यवहार की सकारात्मक प्रकृति को ध्यान में रखा और इसलिए उन्हें ये सजा सुनाई। 

Binance प्रमुख अब सबसे अमीर कैदियों में शामिल हो गए हैं, उनके पास करीब 33 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इसकी जानकारी ऑउटलेट ने दी है। 47 वर्षीय झाओ ने पिछले साल ही कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा सौंपा था, यह बात अमेरिकी डील का हिस्सा थी। अभी भी उनके पास कंपनी के 90 फीसदी शेयर हैं। 

एएफपी के मुताबिक, चांगपेंग झाओ ने एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषी पाए जाने पर सजा सुनाई और बिनेंस की ओर से इस बात की सहमति बनी कि अब वो 4.3 बिलियन डॉलर रुपए लगे आरोपों के लिए चुका देंगे। कोर्ट में दायर याचिका के अनुसार, "अभियोजकों ने न्यायाधीश से ऐसे अपराध के लिए तीन साल की सजा देने की मांग की थी, जिसके लिए आम तौर पर परिवीक्षा की आवश्यकता होती है"।

झाओ के खिलाफ बने मामले पर वकीलों ने एक फाइलिंग में प्रतिवाद किया कि परिवीक्षा के साथ दंडित किया जाना उचित है और कानूनी मिसाल के अनुरूप है। उन्होंने झाओ की जिम्मेदारी स्वीकार करने के साथ-साथ उनके परोपकारी ट्रैक रिकॉर्ड का भी हवाला दिया। 

टॅग्स :क्रिप्टो करंसीअमेरिकाचीनदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी