लाइव न्यूज़ :

Maharashtra and Gujarat Day 2024: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, पढ़िए सोशल मीडिया पोस्ट कर क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2024 11:42 IST

Maharashtra and Gujarat Day 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर नागरिकों को बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra and Gujarat Day 2024: सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।Maharashtra and Gujarat Day 2024: गुजरात के लोग देश के विकास में प्रभावी योगदान देते रहेंगे। Maharashtra and Gujarat Day 2024: विकास के अनेक पैमानों पर गुजरात देश के अग्रणी राज्यों में से एक है।

Maharashtra and Gujarat Day 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर नागरिकों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि दोनों राज्यों के लोग देश के विकास में प्रभावी योगदान देते रहेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गुजरात दिवस पर सभी देशवासियों और विशेषकर गुजराती भाई-बहनों को मेरी हार्दिक बधाई। गुजरात के कर्मठ, प्रतिभाशाली और उद्यमी लोगों ने पूरे विश्व में राज्य और देश का नाम रौशन किया है।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘विकास के अनेक पैमानों पर गुजरात देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। मुझे विश्वास है कि गुजरात के लोग देश के विकास में प्रभावी योगदान देते रहेंगे। उन सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’

एक अन्य संदेश में मुर्मू ने महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों खासकर राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर महाराष्ट्र के लोगों को हार्दिक बधाई। छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली और कर्मस्थली रही इस भूमि ने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, ताराबाई शिंदे और बाबासाहब आंबेडकर जैसी महान विभूतियं देश को दी हैं।’’ मुर्मू ने लिखा, ‘‘महाराष्ट्र के लोग निरंतर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देते रहे हैं।

मेरी मंगलकामना है कि महाराष्ट्र के निवासी देश की विकास यात्रा में नए प्रतिमान स्थापित करते रहें। राज्य के लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’ गुजरात और महाराष्ट्र एक मई, 1960 को पूर्ववर्ती बंबई प्रांत का भाषाई आधार पर विभाजन करने से अस्तित्व में आये थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी।

उन्होंने महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहने की प्रतिबद्धता जताई, वहीं गुजरात की समृद्धि की कामना भी की। वर्ष 1960 में एक मई के दिन ही महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे। इससे पहले, दोनों राज्य बंबई प्रांत का हिस्सा थे। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "गुजरात राज्य के स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर, हम गुजरात के लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उल्लेखनीय उपलब्धियों और जीवंत भावना को याद करते हैं।" उन्होंने कहा, "राज्य उद्यमशीलता, लचीलेपन और समावेशी विकास के अपने लोकाचार के साथ पीढ़ियों को समृद्ध और प्रेरित करता रहे।

गुजरात के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।" प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस इस भूमि की गौरवशाली विरासत और अदम्य भावना का जश्न मनाने का अवसर है जिसने महान दूरदर्शी पैदा किए हैं और जो सांस्कृतिक समृद्धि से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र परंपरा, प्रगति और एकता के प्रतीक के रूप में खड़ा है। हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करते हैं। महाराष्ट्र के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।" 

टॅग्स :महाराष्ट्र दिवसगुजरातनरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल