लाइव न्यूज़ :

Siwan Seat LS polls 2024: हिना शहाब, अवध बिहारी चौधरी और विजयलक्ष्मी देवी में मुकाबला, सिवान में लालू यादव को मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी ने दी चुनौती

By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2024 16:59 IST

Siwan Seat LS polls 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में नई सरकार बना लिए जाने पर राजग ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

Open in App
ठळक मुद्देचौधरी ने फरवरी में बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद उस समय गंवा दिया था।हिना शहाब ने तीन बार राजद के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा।दिवंगत पूर्व सांसद के परिजनों से मुलाकात नहीं की थी।

Siwan Seat LS polls 2024: बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सिवान से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार के तौर पर और पार्टी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप इस बार लोकसभा चुनाव में एक दूसरे के आमने-सामने हैं। बिहार में सिवान एकमात्र संसदीय सीट है जहां राजद ने औपचारिक रूप से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की। सिवान से कई बार विधायक रहे चौधरी ने मंगलवार को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले राजद नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। चौधरी ने फरवरी में बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद उस समय गंवा दिया था।

जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में नई सरकार बना लिए जाने पर राजग ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। सिवान लोकसभा सीट वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) के पास है, जिसने मौजूदा सांसद कविता सिंह की जगह हाल में पार्टी में शामिल हुई विजयलक्ष्मी देवी कोई इस बार अपना उम्मीदवार बनाया है।

सिवान लोकसभा सीट का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की विधवा हिना शहाब द्वारा निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से इस बार इस संसदीय क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। कई आपराधिक मामलों में अपने पति को सजा सुनाए जाने के बाद की सजा के बाद, हिना शहाब ने तीन बार राजद के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा।

लेकिन हर बार उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। राजद नेतृत्व के शहाबुद्दीन के परिवार से दूरियां बना लिए जाने की अटकलों को उस समय बल मिला जब तेजस्वी यादव ने अपने राज्यव्यापी दौरे में सिवान में एक रात बिताने के बावजूद पार्टी के दिवंगत पूर्व सांसद के परिजनों से मुलाकात नहीं की थी।

मौके का फायदा उठाते हुए, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और बागी कांग्रेस नेता पप्पू यादव जैसे राजद विरोधियों ने हिना शहाब के निर्दलीय चुनाव लड़ने की स्थिति में उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की है। राजद का कांग्रेस, तीन वाम दलों और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के साथ गठबंधन है।

वह राज्य की 40 लोकसभा सीट में से 23 पर चुनाव लड़ रहा है। सिवान के लिए उम्मीदवार की घोषणा करने में राजद की हिचकिचाहट को पार्टी में घबराहट के संकेत के रूप में देखा गया था क्योंकि ऐसी शंका जताई जा रही थी कि ऐसा करने पर राजद को अपने दिवंगत बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के समर्थकों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। शहाबुद्दीन अपने निर्वाचन क्षेत्र में रॉबिनहुड माने जाते थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सिवानबिहार लोकसभा चुनाव २०२४लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुलिस ने उपसभापति के पति रामधनी यादव को मार गिराया, तेजस्वी ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में, शेयर की तस्वीरें?

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारतखगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर की गई हत्या?, तेजस्वी यादव ने कहा- भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह

भारततेजस्वी यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कसा तंज, कहा- उन्हें उम्मीद नहीं थी कि तेजस्वी यादव अपने रुख में बदलाव लाएंगे

भारततेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु