लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Gujarat: 'मोहब्बत की दुकान फेक फैक्ट्री हो चुकी है', कांग्रेस पर बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 1, 2024 17:57 IST

Narender Modi In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के बनासकांठा के दीसा में थे। यहां पीएम मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा कि ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे, लेकिन इन्होंने मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया हैकांग्रेस के शहजादे ने गर्व के साथ पूरे मोदी समाज को, पूरे ओबीसी समाज को चोर कह दियापीएम ने कहा, मोदी जब तक जिंदा है-मैं कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण का खेल खेलने नहीं दूंगा

Narender Modi In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के बनासकांठा के दीसा में थे। यहां पीएम मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे, लेकिन इन्होंने मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया है। अब चुनाव में उनकी बातें नहीं चल रही, इसलिए वो फर्जी वीडियो बनाकर फैला रहे हैं। इनकी मोहब्बत की दुकान फेक फैक्ट्री हो चुकी है।

कांग्रेस के शहजादे ने गर्व के साथ पूरे मोदी समाज को, पूरे ओबीसी समाज को चोर कह दिया। पीएम ने कहा कि ये मेरे माता-पिता को भी भला-बुरा कहने में पीछे नहीं रहे। अब 2024 में कांग्रेस और इंडी गठबंधन ऐसा झूठ लेकर फिर से मैदान में आए हैं कि संविधान दिखाते हैं, आरक्षण ले लेंगे। इसका डर दिखाते हैं। यही उनका काम है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस की जमात कान खोलकर सुन ले। ये मोदी है, मोदी जब तक जिंदा है-मैं कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण का खेल खेलने नहीं दूंगा।

एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीब। उनको जो आरक्षण मिला है, संविधान के तहत मिला है। बाबा साहेब के आशीर्वाद से मिला है। उसमें रत्ती भर भी कोई लूट नहीं सकता है। कांग्रेस की हिम्मत है तो घोषणा करके देख ले। मैं चुनौती देता हूं। पीएम ने कहा कि देखिएगा। 

पीएम ने आगे कहा कि 2014 में जब मैं पहली बार लोकसभा के मैदान में आया तो कांग्रेस के पास मुद्दे थे कि ये चाय वाला क्या करेगा। ये मेरी मजाक उड़ाते थे। लेकिन देश ने उनकी इस हरकतों को ऐसा जवाब दिया कि जो कभी 400 सीट लेकर बैठते थे वो 40 सीट पर आ गए। मैं गारंटी लेकर आया हूं और मेरी गारंटी है आने वाले मेरे तीसरे टर्म में मैं हिंदुस्तान को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना के रहूंगा। जब देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा तब उसकी समृद्धि, सामर्थ्य और उसका लाभ, वर्तमान पीढ़ी को भी मिलेगा और आपकी आने वाली पीढ़ी को मिलेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातगुजरात सीएमगुजरात चुनाव परिणामबनासकांठाकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल