लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Korba: 'मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं', चुनावी सभा में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: May 1, 2024 13:55 IST

Amit Shah In Korba: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में थे। अमित शाह ने कोरबा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा, पीएम मोदी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को 5 साल में समाप्त किया हैमोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, 2 साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगेअमित शाह ने कहा, तीसरे चरण का मतदान होना है और हमें 400 पार की दिशा में आगे बढ़ना है

Amit Shah In Korba: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में थे। अमित शाह ने कोरबा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है। कांग्रेस 70 साल से अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी। छत्तीसगढ़ वालों ने 11 में से 9 सीटें देकर पीएम मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया।

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश कक्का की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार बनने के बाद 4 महीने में ही 95 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 350 गिरफ्तार हुए और कईं ने सरेंडर कर दिया। पीएम मोदी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को 5 साल में समाप्त किया है। छत्तीसगढ़ छूट गया था, क्योंकि यहां भूपेश कक्का की सरकार थी। अमित शाह ने कहा कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, 2 साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे।

अमित शाह ने कहा कि आप लोगों को एक बात बताना चाहता हूं। लेकिन, आप किसी से मत कहना। अमित शाह ने कहा कि अभी 2 चरण के चुनाव हुए हैं। और इन 2 चरणों में मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं। अमित शाह ने कहा कि अब तीसरे चरण का मतदान होना है और हमें 400 पार की दिशा में आगे बढ़ना है।

अमित शाह ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए इस देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण कांग्रेस वर्षों से कर रही है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां आपने भाजपा की सरकार बनाई है, केंद्र में भी मोदी की सरकार तीसरी बार बनने वाली है, उसके बाद नक्सलवाद को जाना ही पड़ेगा।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiछत्तीसगढ़लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Election 2024Lok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो