लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: मलबे का ढेर बना गाजा, बिना फटे हुए बम दबे होने का भी खतरा, 37 मिलियन टन कंक्रीट का ढेर फैला है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 1, 2024 19:19 IST

मलबे के ढेर में दबे हुए ऐसे बम जो फटे नहीं है वो बड़ा खतरा हैं। इसके अलावा इसमें एस्बेस्टस जैसे विषाक्त पदार्थों का संभावित जोखिम भी शामिल है। संयुक्त राष्ट्र माइन एक्शन सर्विस (यूएनएमएएस) ने अनुमान लगाया है कि अप्रैल के मध्य में गाजा में मलबे की मात्रा 37 मिलियन टन या 300 किलोग्राम प्रति वर्ग मीटर होगी।

Open in App
ठळक मुद्देइज़रायल पर किए गए हमले के बाद शुरू हुआ युद्ध अबतक जारी हैबमबारी और टैंकों से किए हमले से गाजा मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका हैगाजा पट्टी यूक्रेन की तुलना में अधिक युद्ध मलबे से भरी हुई है

Israel–Hamas war: 7 अक्टूबर को हमास आतंकवादियों द्वारा इज़रायल पर किए गए हमले के बाद शुरू हुआ युद्ध अबतक जारी है। इजरायल की लगातार बमबारी और टैंकों से किए हमले से गाजा मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है। गाजा के हालात पर संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा है कि  गाजा पट्टी यूक्रेन की तुलना में अधिक युद्ध मलबे से भरी हुई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस मलबे को हटाना आसान नहीं है। 

मलबे के ढेर में दबे हुए ऐसे बम जो फटे नहीं है वो बड़ा खतरा हैं। इसके अलावा इसमें एस्बेस्टस जैसे विषाक्त पदार्थों का संभावित जोखिम भी शामिल है। संयुक्त राष्ट्र माइन एक्शन सर्विस (यूएनएमएएस) ने अनुमान लगाया है कि अप्रैल के मध्य में गाजा में मलबे की मात्रा 37 मिलियन टन या 300 किलोग्राम प्रति वर्ग मीटर होगी।

जिनेवा में यूएनएमएएस कार्यक्रम के प्रमुख मुंगो बिर्च ने कहा कि मलबे की विशाल मात्रा ही एकमात्र समस्या नहीं है। यह मलबा संभवतः यूएक्सओ (अविस्फोटित आयुध) से भारी मात्रा में दूषित है। मलबे में अन्य खतरों के कारण इसकी निकासी और भी जटिल हो जाएगी। अकेले गाजा के मलबे में 800,000 टन से अधिक एस्बेस्टस होने का अनुमान है। निर्माण में उपयोग किए जाने वाले एस्बेस्टस से कैंसर पैदा का खतरा होता है इसलिए इसे संभालते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

यूएनएमएएस, जो सभी प्रकार के विस्फोटक आयुधों से उत्पन्न खतरों को कम करने के लिए काम करता है, गाजा में खदान कार्रवाई के लिए समन्वय निकाय बन जाएगा। इसने 5 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल कर ली है लेकिन अगले 12 महीनों में गाजा में अपना काम जारी रखने के लिए 40 मिलियन डॉलर की और जरूरत है। गाजा को आबादी के लिए फिर से सुरक्षित बनाने के लिए पूरे क्षेत्र को कई वर्षों में करोड़ों अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता होगी।

बता दें कि युद्ध 7 अक्टूबर को हमास आतंकवादियों द्वारा इज़रायल पर किए गए हमले के कारण शुरू हुआ था जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 253 बंधक बनाए गए थे। इजरायल ने गाजा को नियंत्रित करने वाले हमास को खत्म करने की कसम खाई है। इस युद्ध के कारण 20 लाख से ज्यादा की आबादी विस्थापित हो चुकी है। 34,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। 

टॅग्स :इजराइलHamasसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो