लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव की रैली में PM नरेंद्र मोदी का भाषण! स्पीकर से सुनाए गए प्रधानमंत्री के सभी वादे, देखिए

By आकाश चौरसिया | Updated: May 1, 2024 16:26 IST

Open in App

Lok Sabha Election 2024: बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में किए वादे को स्पीकर के जरिए रैली में मौजूद जनता को सुनाएं। उन्होंने कहा कि अब उनके झूठे वादे स्पीकर से सुन रही है। 

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर कहा, "कल चुनावी सभा में एक साथी ने 𝐏𝐨𝐫𝐭𝐚𝐛𝐥𝐞 𝐁𝐥𝐮𝐞𝐭𝐨𝐨𝐭𝐡 𝐒𝐩𝐞𝐚𝐤𝐞𝐫 लाकर दिया। इसमें क्या है? यह आप भी सुनिए और औरों को सुनाइए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 𝟏𝟎 वर्षों में किए गए वादे अब जनता स्पीकर पर सुन और सुना रही है। इतना झूठ बोला गया है कि अब समेटें नहीं सिमट पा रहा है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये लोग कुछ भी बोल और कर सकते है। सार्वजनिक जीवन में इतने बड़े पद पर रहकर इतना अधिक झूठ नहीं बोलना चाहिए। वही बोलो जो कर सको"। 

सामने आई रिकॉर्डिंग में मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी ने ये बातें 2014 से पहले पूर्व की यूपीए के सरकार पर आरोप लगाएं थे। इसमें उन्होंने कहा, "अगर इसी प्रकार से महंगाई बढ़ती गई, तो गरीब क्या खाएगा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह महंगाई का 'म' बोलने के लिए तैयार नहीं, इनका अहंकार इतना है कि मत पूछो। मरो तो मरो वो आपका नसीब है, गरीब के घर में चूला नहीं जलता है और बच्चा रात-रात रोता है"। 

यही नहीं उन्होंने अपने पूर्व में दी स्पीच में कहा, "देश के नेताओं को गरीब की चिंता नहीं है, आपके घर में जो गैस-सिलेंडर है न उसको नमस्कार करके जाएं। दिल्ली में केंद्र सरकार बनी तो सवा लाख करोड़ रुपए का पैकेज देगी, स्पेशल अटेंशन की बात हो, स्पेशल स्टेटस की बात हो, आने वाली नई सरकार सभी वादे पूरे करेगी"। 

यही नहीं स्पीकर में ये भी सुनने को मिलता है कि, जिसमें पीएम मोदी ने कहा, "सुगर मिल का क्या हुआ, खेती करने वाले किसान का क्या हुआ, हिंदुस्तान की एक-एक पाई भेजी हुई बाहर विदेश वापस लाने का काम नई सरकार करेगी। मैंने पूरे देश से 50 दिन मांगे और अगर 30, दिसंबर के बाद कोई कमी रह जाए, कोई गलती हो, जिस चौराहे में बोलेंगे वहां खड़ा हो जाउंगा और आप जो सजा देंगे, उसे भुगतने के लिए तैयार हूं"।

आखिर में एक बात और सामने आती है कि जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी विपक्ष के नेताओं पर टिप्पणी करते हुए सुने गए, जब उन्होंने कहा, "झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो, जो भी बोल सकते हैं, जितनी बार झूठ बोल सकते हैं बस झूठ बोलो, किसी भी विषय पर झूठ बोले"। इस पर बिहार के उप मुख्यमंत्री ने हंसी भरे अंदाज में कहा कि यही काम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतेजस्वी यादवBJPआरजेडीजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."