लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, बदला मौसम का मिजाज, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 22, 2020 2:44 PM

Open in App
1 / 11
दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया, लेकिन भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है और राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।
2 / 11
आईएमडी सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 43.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। लोधी रोड के मौसम स्टेशन में 44.4 मिमि बारिश दर्ज हुई है। शहर के कई इलाकों और अहम मार्गों पर काफी जलभराव हो गया।
3 / 11
आईएमडी में क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मानसून पूर्व की बारिश सोमवार और मंगलवार को जारी रह सकती है। मानसून पश्चिम उत्तर प्रदेश को कवर करके बुधवार तक दिल्ली में दस्तक दे सकता है।
4 / 11
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, दिल्ली में मानसून के जल्दी आने का कारण पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में चक्रवातीय दबाव बनना है जो 19 और 20 जून को दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ा था। श्रीवास्तव ने कहा कि इसने मानसून को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में मदद की।
5 / 11
उम्मीद है कि यह 22-23 जून तक मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद बुधवार से मानसून दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देना शुरू कर देगा। आईएमडी ने इस बार दिल्ली में 103 प्रतिशत (सामान्य) बारिश का अनुमान जताया है।
6 / 11
शनिवार और रविवार के बाद सोमवार की सुबह भी दिल्ली में बारिश होने से झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है. वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने शहर में मॉनसून आने तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है।
7 / 11
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून के दिल्ली में 27 जून तक दस्तक देने की संभावना थी लेकिन पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण अब यह 2-3 दिन पहले आ सकता है. यानी 24 जून तक दिल्ली में मॉनसून पहुंच जाएगा।
8 / 11
मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा, सौराष्ट्र-कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली , राजस्थान के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इसके साथ कई राज्यों में आंधी तूफान का भी अलर्ट है। 
9 / 11
हाल फिलहाल में देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम बिगड़ा हुआ है। कुछ दिनों पहले तक भीषण गर्मी से देशवासियों का हाल बेहाल था, लेकिन कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, अभी भी पर्याप्त बारिश ना होने के कारण थोड़ी सी धूप भी आदमी को परेशान कर देती है।
10 / 11
जनता को अभी भी मानसून का इंतजार है, जिससे काफी दिनों के लिए मौसम का मिजाज पक्ष में रह सके। इसको लेकर अच्छी सूचना भी जारी हुई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप में कुछ राज्यों का नाम लेकर मानसून की तारीख निर्धारित की है। जल्द देश में मानसून होगा, लेकिन इसके साथ ही कई राज्यों में आफत की बारिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता। 
11 / 11
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा देश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल-माहे और लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और बिहार के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है।
टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीनॉएडानोएडा समाचारमध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशबिहारमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार राजद के मंत्रियों को करेंगे बर्खास्त, भाजपा के चेहरों को किया जाएगा शामिल: सूत्र

ज़रा हटके26 वर्षीय युवती ने किया 4000 शवों का अंतिम संस्कार, वजह जानकार आंखें हो जाएंगी नम

बिहारBihar political crisis: सबकी निगाहें नीतीश कुमार पर, देखिए बिहार के ताजा हालात पर किसने क्या प्रतिक्रिया दी

बिहारबिहार में सत्ता परिवर्तन लगभग तय, रविवार को नीतीश फिर से लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह भी होंगे शामिल!

भारतLok Sabha Elections 2024: यूपी और बिहार में 120 लोकसभा सीट, पांडा होंगे उत्तर प्रदेश के नए प्रभारी, 23 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त, फेरबदल, देखें सूची

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल पुलिस ने सिलीगुड़ी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा सभा को अनुमति देने से किया इनकार

भारतRailways land-for-job case: लालू यादव परिवार पर एक और आफत!, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव को समन जारी, 9 फरवरी, 2024 की तारीख तय

भारतBihar political crisis Live: रविवार को नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सीएम नीतीश!, सहयोगियों को कई बार चौंका चुके हैं जदयू अध्यक्ष, देखें कब-कब बने सीएम

भारतकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की बढ़ाई Z सिक्योरिटी

भारतShirsat Kapil Ashok Patna New DM: जानें कौन हैं पटना के नए डीएम, सांगली से क्या है संबंध