लाइव न्यूज़ :

Tripura Minor Girl Rape: लड़की का बारी-बारी हुआ बलात्कार, फेसबुक-इंस्टाग्राम वाले दोस्त से मिलने गई थी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 2, 2024 16:23 IST

TRIPURA Minor Girl Rape: दोस्ती की मर्यादा तोड़ दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया।

Open in App
ठळक मुद्दे16 साल की नाबालिग लड़की से उसके दोस्तों ने किया बलात्कार फेसबुक-इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

TRIPURA Minor Girl Rape: दोस्ती की मर्यादा तोड़ दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की ने दोस्त पर भरोसा किया, और उस भरोसे का गलत फायदा उठाया गया। दरअसल, त्रिपुरा के सेपाहिजाला में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर दो लड़कों ने लड़की के साथ बारी-बारी बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है। यहां पर 16 साल की लड़की की दोस्ती दो युवकों से हो जाती है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर युवकों से लड़की की बातचीत भी होने लगी।

इधर, एक दिन युवक ने मिलने के लिए लड़की को बुलाया। लड़की भी युवक से मिलने के लिए पहुंच गई। यहां पर युवक के साथ एक और युवक ने लड़की के साथ बारी-बारी बलात्कार किया। आजतक की खबर के अनुसार, पीड़िता लड़की की दोस्ती मार्च माह में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दो लोगों के साथ हुई थी। स्थानीय पुलिस थाना की प्रभारी शूली दास ने बताया कि आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए 27 अप्रैल को बुलाया था। आरोपी ने दूरदराज गांव मिलने के लिए बुलाया था। जब लड़की आरोपी के घर पहुंची तो वहां दो आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के अनुसार, वह सुबह अपने घर लौट आई। वहीं, जब सुबह जब वह अपने घर पहुंची तो उसके माता-पिता ने उसका हाल देखा तो सन्न रह गए।

माता-पिता को देख उसने सारी घटना बता दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं। 

टॅग्स :त्रिपुराTripura High Courtरेपयौन उत्पीड़नक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?