Team India Squad for T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप टीम में मुंबई इंडियंस का कब्जा!, आईपीएल की 10 टीम, केवल 6 टीम को मिली जगह, यहां देखें लिस्ट

Team India Squad for T20 World Cup 2024: विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में दो जून से शुरू होगा। भारत को पांच जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड से पहला मैच खेलना है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 02, 2024 12:10 PM

Open in App
ठळक मुद्देTeam India Squad for T20 World Cup 2024: आईपीएल की मुंबई इंडियंस की टीम ने कब्जा कर लिया है।Team India Squad for T20 World Cup 2024: रिंकू सिंह की जगह शिवम दुबे को तरजीह देना साहसिक फैसला ही था।Team India Squad for T20 World Cup 2024: रिंकू सिंह लगातार बेहतरीन फॉर्म में हैं।

Team India Squad for T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। 1 जून से विश्व कप की शुरुआत हो रही है। पहली बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में इसका आयोजन किया जा रहा है। भारतीय टीम में 15 खिलाड़ी चुने गए और 4 खिलाड़ी को रिजर्व रखा गया है। टीम चयन को देखिए तो आईपीएल की मुंबई इंडियंस की टीम ने कब्जा कर लिया है। एमआई के 4 खिलाड़ी ने बाजी मारी है। दिल्ली कैपिटल्स के तीन, राजस्थान रॉयल्स के तीन, चेन्नई सुपर किंग्स के 2, आरसीबी के 2 और पंजाब किंग्स के एक खिलाड़ी को जगह दी गई है। आपको बता दें कि आईपीएल में 10 टीम हैं। केवल 6 टीम के खिलाड़ी को जगह मिली है। जीटी, केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाइटंस टीम को जगह नहीं दी गई। 

 

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम:

1ःरोहित शर्मा (कप्तान) (मुंबई इंडियंस)

2ः हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस)

3ः यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)

4ः विराट कोहली (आरसीबी)

5ः सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)

6ः ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)

7ः संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)

8ः शिवम दुबे (चेन्नई सुपर किंग्स)

9ः रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स)

10ः अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स)

11ः कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स)

12ः युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स)

13ः अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स)

14ः जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)

15ः मोहम्मद सिराज (आरसीबी)।

रिजर्व खिलाड़ी:

1ः शुभमन गिल (गुजरात टाइंट्स)

2ः रिंकू सिंह (केकेआर)

3ः खलील अहमद (दिल्ली कैपिटल्स)

4ः आवेश खान (एलएसजी)। 

सैमसन, चहल भारतीय टीम में

संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल को आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सचिव जय शाह और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर की अहमदाबाद में बैठक के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम का ऐलान किया था।

हरफनमौला हार्दिक पंड्या को आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी लेने के बाद से खराब फॉर्म के बावजूद उपकप्तान बनाया गया है। आक्रामक बल्लेबाज शिवम दुबे को चेन्नई सुपर किंग्स के लिये शानदार प्रदर्शन का ईनाम टीम में चयन के रूप में मिला है। हार्दिक को टीम में रखने पर काफी बहस हुई। रिंकू बदकिस्मत रहा। रिंकू, दुबे और हार्दिक के बीच में से चयन होना था।

विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में दो जून से शुरू होगा। भारत को पांच जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड से पहला मैच खेलना है। पिछले दो विश्व कप में रक्षात्मक बल्लेबाजी का भारत को खामियाजा भुगतना पड़ा है जिसकी वजह से कुछ साहसिक फैसले लिये गए। रिंकू की जगह दुबे को तरजीह देना साहसिक फैसला ही था, जबकि रिंकू लगातार बेहतरीन फॉर्म में हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भारत के पास कई विकल्प थे जिनमें से पंत और सैमसन को चुना गया। पंत ने दिसंबर 2022 के भयावह कार हादसे के बाद वापसी करते हुए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है । अब देखना यह है कि टीम प्रबंधन सैमसन का इस्तेमाल कैसे करता है जो रॉयल्स के लिये शीर्षक्रम में खेलते हैं।

भारत को बीच के ओवरों में विकेटों की जरूरत होगी और ऐसे में ‘कुल चा’ (कुलदीप और चहल) को फिर से एक साथ गेंदबाजी करते देखना सुखद होगा। चहल ने रॉयल्स के लिये आईपीएल में 13 विकेट लिये हैं। रवि बिश्नोई भी दौड़ में थे लेकिन चहल को तरजीह दी गई। स्पिन हरफनमौला रविंद्र जडेजा टीम में है।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपआईपीएल 2024मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरदिल्ली कैपिटल्सपंजाब किंग्ससनराइजर्स हैदराबादकोलकाता नाइट राइडर्सगुजरात टाइटन्सIPLलखनऊ सुपरजायंट्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या