Lok Sabha Election 2024: यह पहली बार है, जब भाजपा ने अपने सबसे पुराने और दमदार सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है। यूपी की कैसरगंज से छह बार के सांसद को टिकट न देकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को यहां से कैंडिडेट बनाया है। गौरतलब है कि कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप के संगीन आरोप लगाते हुए उन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटाने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें तात्कालिक रूप से हटाया गया।
हालांकि, ये तय था कि इस बार भाजपा बृजभूषण शरण को टिकट नहीं देने जा रही है। अब उनके बेटे को टिकट दिया। करण भूषण सिंह कैसरगंज सीट से लगातार छह बार जीत हासिल करने वाले मौजूदा सांसद बृजभूषण सिंह के छोटे बेटे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बृजभूषण कैसरगंज से दो लाख वोटों से चुनाव जीते थे।
कौन हैं करणकरण का जन्म 13 दिसंबर, 1990 को हुआ, करण डबल ट्रैप शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। करण की एक बेटी और एक बेटा भी है।
-करण भूषण ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) और कानून की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी किया है।
-करण भूषण सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। इससे पहले करण यूपी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
-करण के यूपी संघ के अध्यक्ष पद पर चुनाव के कुछ दिनों बाद, ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने विरोध प्रदर्शन की धमकी दी थी, उन्होंने दावा किया था कि सरकार ने वादा किया था कि बृजभूषण शरण सिंह या उनके किसी रिश्तेदार या सहयोगी खेल पर शासन नहीं करने देगी।