लाइव न्यूज़ :

Haridwar News: जोश में होश मत खो दो!, सोशल मीडिया ‘रील’ बनाने के चक्कर में इंजीनियरिंग छात्रा रेलगाड़ी की चपेट आई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2024 15:31 IST

Haridwar News: वैशाली हरिद्वार जिले के हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला क्षेत्र की रहने वाली थी और फिलहाल रुड़की की शिवपुरम कॉलोनी स्थित अपने मामा के घर रहकर कोर इंजिनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देवैशाली की मौके पर ही मौत हो गयी। ‘रील’ आम तौर पर छोटे वीडियो होते हैं।पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में सोशल मीडिया ‘रील’ बनाने के चक्कर में इंजीनियरिंग की एक छात्रा रेलगाड़ी की चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। गंगनहर कोतवाली के पुलिस प्रभारी गोविंद राम ने बृहस्पतिवार को बताया कि 20 वर्षीय वैशाली बुधवार शाम अपनी एक सहेली के साथ रहीमपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर अपने मोबाइल से ‘रील’ बना रही थी और इसी दौरान वह रेलगाड़ी की चपेट में आ गयी। वैशाली की मौके पर ही मौत हो गयी। ‘रील’ आम तौर पर छोटे वीडियो होते हैं।

सोशल मीडिया पर यह बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने बताया कि वैशाली हरिद्वार जिले के हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला क्षेत्र की रहने वाली थी और फिलहाल रुड़की की शिवपुरम कॉलोनी स्थित अपने मामा के घर रहकर कोर इंजिनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। राम ने बताया कि वैशाली की सहेली ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीHaridwarभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप