Bihar political crisis: सबकी निगाहें नीतीश कुमार पर, देखिए बिहार के ताजा हालात पर किसने क्या प्रतिक्रिया दी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: January 27, 2024 05:56 PM2024-01-27T17:56:35+5:302024-01-27T17:58:12+5:30

पिछले तीन साल से भी कम समय में दूसरी बार पाला बदलने की ओर बढ़ रहे बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार की ओर सभी की निगाहें टिक गई हैं।

Bihar political crisis All eyes on Nitish Kumar latest situation reaction of leaders | Bihar political crisis: सबकी निगाहें नीतीश कुमार पर, देखिए बिहार के ताजा हालात पर किसने क्या प्रतिक्रिया दी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Highlightsनीतीश कुमार की ओर सभी की निगाहें टिक गई हैंबिहार में फिर से सत्ता परिवर्तन लगभग तयभाजपा के साथ फिर से सरकार बना सकते हैं नीतीश

Bihar political crisis:  बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के अपना रुख एक बार फिर बदल कर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में वापसी के आसार अब लगभग पुख्ता हो चुके हैं। पिछले तीन साल से भी कम समय में दूसरी बार पाला बदलने की ओर बढ़ रहे बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार की ओर सभी की निगाहें टिक गई हैं। वह महागठबंधन के घटक दलों की अपील को नजरंदाज करते हुए इस उठा-पठक पर अपनी चुप्पी साधे हुए हैं और हमेशा की तरह अपने काम में जुटे हुए हैं। लेकिन अंदरूनी सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार बिहार में सत्ता परिवर्तन लगभग तय हो गया है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार शनिवार देर रात तक इस्तीफा सौंप देंगे और कल 28 जनवरी को सुबह 11 बजे के करीब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इसमें बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि बिहार के ताजा हालात पर किसने क्या प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "हम बैठक में शामिल होने जा रहे हैं और पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे...पार्टी बिहार के हित के अनुसार निर्णय लेगी।"

बिहार की राजनीतिक स्थिति पर राजद नेता सुधाकर सिंह ने कहा, "कोई भी निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को लेना है, नीतीश कुमार और सरकार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई... सरकार चल रही है। लोकसभा को लेकर चर्चा हुई।"

JDU MLC नीरज कुमार ने कहा, "RJD नेतृत्व बेचैन है... वे अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं, वे इसपर रोक लगाएं वर्ना राजनीति में इसका अंजाम बेहतर नहीं होगा।"

RJD नेता मनोज झा ने कहा, "बैठक बहुत सकारात्मक हुई, हमारी अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई... बैठक में समकालीन राजनीति में चल रहे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।"

बिहार की राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "अभी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और RJD उनके साथ है... मैं अभी कुछ नहीं कह सकता।"

कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, "...मैं औपचारिक तौर से कह सकता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बार नहीं बल्कि कई बार बात करने का प्रयास किया है। बिहार के मुख्यमंत्री व्यस्त हैं..."

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "...RJD और कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। ये सिर्फ अपने परिवार के लिए लड़ने वाली पार्टी है...जनता की समस्याओं से, कठिनाइयों से RJD और कांग्रेस को कोई लेना-देना नहीं है...नीतीश कुमार दुखी हैं..."

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''मुझे JDU के INDIA गठबंधन से बाहर निकलने की कोई जानकारी नहीं है। उनके मन में क्या है यह स्पष्ट नहीं है। मैं कल देहरादून जा रहा हूं, फिर दिल्ली जाऊंगा। मैं पूरी जानकारी लूंगा और फिर आपको बताऊंगा। देखते हैं क्या होगा... हमारा प्रयास सभी को एकजुट करना है। मैंने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और सीताराम येचुरी से बात की है। अगर हम एकजुट हो जाएं तो हम अच्छी लड़ाई लड़ेंगे और INDIA गठबंधन सफल होगा। जो लोग लोकतंत्र को बचाने में रुचि रखते हैं वे अपना मन नहीं बदलेंगे और हमारे साथ रहेंगे।''

बिहार की राजनीतिक स्थिति पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "...हमारा नेतृत्व सामूहिक और सक्षम नेतृत्व है और राष्ट्र हित में ही निर्णय लेते हैं और लोग उनके निर्णय का स्वागत करते हैं...भाजपा का हर कार्यकर्ता एक सैनिक के रूप में कमांडर के आदेश को मानता है..."

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "बिहार में मौजूद स्थिति को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) की चिंताएं रही हैं... मैंने स्पष्ट किया था कि जब तक अधिकृत जानकारी नहीं आती है तब तक कोई बयान देना सही नहीं है... यह जानकारी ज़रूर प्राप्त हो रही थी कि कुछ चीज़ें हैं जिसे लेकर सुगबुगाहट हो रही थी। लोक जनशक्ति पार्टी ने अपनी तमाम चिंताओं और विषयों को रखा है, उनके द्वारा भी आश्वासन दिया गया है। आज की तारीख में परिस्थिति गठबंधन को लेकर काफी सकारात्मक है... पहले यह साफ हो जाए कि मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) जी इधर आ रहे हैं या नहीं, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता..."

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, "बिहार में लंबे समय से उठापटक चल रही है और यह कहां तक जाती है उसका इंतजार करना पड़ेगा...INDIA गठबंधन तो एक ऐसा गठबंधन है जो बेमेल है, जो कभी एक-दूसरे की शक्ल नहीं देखते थे, बात नहीं करते थे, वो मजबूरी का गठबंधन है..."

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ब्रह्मेश्वरनाथ धाम का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, ''जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा... पहली बार, मैं ही उन्हें (नीतीश कुमार) यहां लेकर आया था, और आज भी मैं उन्हें लेकर आया..."

Web Title: Bihar political crisis All eyes on Nitish Kumar latest situation reaction of leaders

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे