बिहार में सत्ता परिवर्तन लगभग तय, रविवार को नीतीश फिर से लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह भी होंगे शामिल!

By एस पी सिन्हा | Published: January 27, 2024 05:37 PM2024-01-27T17:37:03+5:302024-01-27T17:38:21+5:30

सूत्रों के अनुसार आज शाम तक ही नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और इसके साथ ही मौजूदा कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश किया जाएगा। इससे पहले भाजपा कोर कमेटी की बैठक एक निजी होटल में की गई।

in Bihar Nitish will again take oath as Chief Minister on Sunday Amit Shah will also attend | बिहार में सत्ता परिवर्तन लगभग तय, रविवार को नीतीश फिर से लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह भी होंगे शामिल!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Highlightsबिहार में सत्ता परिवर्तन लगभग तय हो गया हैसूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार आज देर रात तक इस्तीफा सौंप देंगे 28 जनवरी को सुबह 11 बजे के करीब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है

पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन लगभग तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह कल पटना आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार आज देर रात तक इस्तीफा सौंप देंगे और कल 28 जनवरी को सुबह 11 बजे के करीब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। जिसमें खुद अमित शाह शामिल होंगे।

इससे भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाने पर विचार चल रहा है। इस बीच शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इससे स्पष्ट हो गया है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर जिन अधिकारियों की जरूरत होती है, उन सभी लोगों की छुट्टी रद्द कर दी गई है ताकि किसी भी तरह का कोई भी व्यवधान उत्पन्न ना हो सके। अब तक नीतीश कैबिनेट में राजद कोटे के मंत्री रहे नेताओं ने अपनी सभी सरकार सुविधाओं को वापस कर दिया है। जिसके बाद यह निश्चित हो गया है कि नीतीश कुमार कल एनडीए के साथ फिर से अपनी सरकार बनाएंगे। जहां बिहार में एनडीए की बनने वाली सरकार को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई है। 

सूत्रों के अनुसार आज शाम तक ही नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और इसके साथ ही मौजूदा कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश किया जाएगा। इससे पहले भाजपा कोर कमेटी की बैठक एक निजी होटल में की गई। जिसमें बिहार भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। भाजपा ने पहले ही अपने विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया है। सूत्रों की मानें तो भाजपा अपने विधायकों से समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर कराकर उसे आज ही नीतीश कुमार को सौंप दिया है। 

सूत्रों की मानें तो नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। नीतीश सरकार के तीन अहम अधिकारियों ने राजभवन का दौरा किया था। माना जा रहा है कि यह दौरा शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों से जुड़ा था। इस तरह से तस्वीर लगभग साफ हो गया है।

Web Title: in Bihar Nitish will again take oath as Chief Minister on Sunday Amit Shah will also attend

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे