लाइव न्यूज़ :

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अस्पताल की अव्यवस्था देख हैरान हुए, डॉक्टर समेत इतने कर्मचारी मिले गैरहाजिर, CMO को फोन पर ही लगाई लताड़

By अनिल शर्मा | Updated: April 23, 2022 10:06 IST

महमूदाबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अटेंडेंस रजिस्टर देखा तो 36 में से 6 कर्मचारी गायब थे। कई ऐसे कर्मचारी निकले जिनको एक साल से अधिक हो गए हैं रजिस्टर पर दस्तखत किए।

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया महमूदाबाद सीएचसी पहुंचे तो वहां कई डॉक्टर्स गैरहाजिर मिले यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को फोन पर सबके सामने फटकार लगाई

सीतापुरः उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को सीतापुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया तो वहां की अव्यवस्था देख दंग रह गए। महमूदाबाद सीएचसी पहुंचने के बाद उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर देखा तो 36 में से 6 कर्मचारी गायब थे। कई ऐसे कर्मचारी निकले जिनको एक साल से अधिक हो गए हैं रजिस्टर पर दस्तखत किए। इससे नाराज उप-मुख्यमत्री ने सीएमओ को फोन मिलवाया और उन्हें सबके सामने ही डांट लगाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में ब्रजेश पाठक को सीएमओ को फोन पर फटकार लगाते देखा सुना जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने सीएची अधीक्षक से गैरहाजिर कर्मचारियों के बारे में पूछा तो बताया कि सीएमओ ने  लखनऊ में कोविड सैंपल ले जाने के लिए अटैच कर रखा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अब सैंपल लखनऊ नहीं जा रहा है। सीतापुर लैब में ही जांच हो रही है। उन्होंने तुरंत सीएमओ को फोन करने को कहा। 

फोन पर ब्रजेश पाठक ने सीएमओ से गैरहाजिर राहुल चौधरी के बारे मं पूछा तो वे जवाब नहीं दे पाईं। डिप्टी सीएम ने सीएमओ से पूछा पिछली बार आप कब यहां पर निरीक्षण करने आईं थीं। सीएमओ ने बताया कि दो दिन पहले ही। इससे ब्रजेश पाठक और नाराज हुए और उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि  एलटी एक साल से गायब है, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप सिंह ज्वॉइनिंग करने के बाद दिसंबर से नदारद हैं। बिना बताए कर्मचारी गैर हाजिर है। आखिर क्या निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा यह गलत बात है। आप ठीक से जिम्मेदारी निभा नहीं रही हैं। अब मुझे ही कुछ करना पड़ेगा। इस तरह से बिल्कुल काम नहीं चलेगा।

अस्पताल में ब्रजेश पाठक ने कई वार्डों का भी दौरा किया। परिसर में गंदगी, वार्ड में चादरें भी गंदी मिली। इस पर ब्रजेश पाठक खासे नाराज दिखे। गौरतलब बात है कि शुक्रवार को उन्होंने सभी अस्पतालों में शुद्ध पेयजल के मद्देनजर वाटर कूलर, वाटर फिल्टर लगाए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यह भी कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। योजना भवन में अपर निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि प्रदेश में दो अप्रैल से संचारी रोगों के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 

टॅग्स :Brajesh Pathakup newsसीतापुरSitapur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल