लाइव न्यूज़ :

The Kashmir Files: फिल्म से इकट्ठा हुआ पैसा पीएम फंड में न जाए, यह पैसा कश्मीरी पंडितों पर खर्च हो, बोले अखिलेश यादव- इसके लिए कमिटी बने

By अनिल शर्मा | Updated: March 22, 2022 16:01 IST

अखिलेश यादव ने द कश्मीरी फाइल्स को लेकर कहा कि इससे इकट्ठा हुआ पैसा कश्मीरी पंडितों के सेटलमेंट पर खर्च किया जाए। सपा प्रमुख ने आगे कहा कि "अगर टैक्स...से 100-200 करोड़ रुपए इकट्ठा हुआ है तो सरकार भी पैसा लगाए। कम-से-कम प्रधानमंत्री फंड में यह पैसा न जाए।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने द कश्मीर फाइल्स से हुई कमाई को कश्मीरी पंडितों के लिए खर्च करने की बात कही है सपा प्रमुख ने कहा कि फिल्म से 100-200 करोड़ रुपए इकट्ठा हुआ हैं तो सरकार भी पैसा लगाए और इसे कश्मीरी पंडितों के लिए खर्च करे

नई दिल्लीः  कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनी फिल्म द कश्मीर पंडित को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि फिल्म से इकट्ठा हुआ पैसा कश्मीरी पंडितों के लिए खर्च हो। उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि कम से कम यह पैसा पीएम फंड में नहीं जाना चाहिए कि उसका पता ही न चले।

अखिलेश यादव ने कहा,  इससे इकट्ठा हुआ पैसा कश्मीरी पंडितों के सेटलमेंट पर खर्च किया जाए। सपा प्रमुख ने आगे कहा कि "अगर टैक्स...से 100-200 करोड़ रुपए इकट्ठा हुआ है तो सरकार भी पैसा लगाए। कम-से-कम प्रधानमंत्री फंड में यह पैसा न जाए, जिसका पता ही न चले।" इस दौरान अखिलेश यादव ने कमिटी गठित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, कश्मीरी पंडितों की एक कमिटी बने और वे तय करे पैसा कैसे खर्च होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश के अधिकारी नियाज खान ने अपने एक ट्वीट में  फिल्म से हुई कमाई को कश्मीरी पंडितों के बच्चों के लिए दान करने की सलाह दी थी। इस पर काफी विवाद हुआ था। 

नियाज खान ने ट्वीट में लिखा था "शानदार, 'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई ₹150 करोड़ पहुंच चुकी है। फिल्म की पूरी कमाई को कश्मीरी पंडितों के बच्चों की पढ़ाई और कश्मीर में उनके लिए घर बनवाने के लिए लगा देनी चाहिए। लोगों ने कश्मीरी ब्राह्मणों की भावनाओं का बहुत सम्मान किया है। मैं फिल्म निर्माता का सम्मान करूंगा कि वह सारी कमाई ब्राह्मण बच्चों की शिक्षा और कश्मीर में उनके लिए घरों के निर्माण में स्थानांतरित कर दें।" 

टॅग्स :अखिलेश यादवद कश्मीर फाइल्सपीएम केयर्स फंडहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

भारतस्टेट गेस्ट हाउस कांड और पूजा पाल प्रकरण का जिक्र?, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को महिला मुद्दे पर घेर रहे सीएम योगी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतVIDEO: आरक्षण के पक्ष में होती तो लागू कर देती… अखिलेश का BJP पर निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल मतगणनाः उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, अमित मालवीय ने कहा-एक और दिन ममता बनर्जी के लिए एक और न्यायिक हार

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बढ़ी सियासी हलचल, सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच 25 से 30 मिनट तक बातचीत

भारतMaharashtra HSC Result 2026: कुल 14,44,713 छात्रों ने पंजीकरण कराया, 14,33,058 परीक्षा में शामिल और 12,86,843 छात्र उत्तीर्ण