लाइव न्यूज़ :

AAP leader Satyendar Jain: मुसीबत में पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन, सुकेश चन्द्रशेखर मामले में सीबीआई जांच को मंजूरी, 10 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2024 17:17 IST

AAP leader Satyendar Jain: दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने धन शोधन मामले के आरोपी सुकेश चन्द्रशेखर द्वारा दायर जबरन वसूली की शिकायत पर पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।जेलों में हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी मांगने का आरोप है। जैन जो अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP सरकार में जेल मंत्री थे।

AAP leader Satyendar Jain: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चन्द्रशेखर द्वारा दायर जबरन वसूली की शिकायत में पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मंजूरी दे दी है। जैन पर चंद्रशेखर से प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप है। राज निवास के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में तिहाड़ जेल के एक पूर्व महानिदेशक भी आरोपी थे। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम की धारा 17ए के तहत जैन के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। केजरीवाल सरकार में पूर्व गृह मंत्री जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

सत्येन्द्र जैन पर तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल के साथ मिलकर तिहाड़ जेल से जबरन वसूली रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी मांगने का आरोप है। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सख्त एक्शन लिया है। जैन जो अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP सरकार में जेल मंत्री थे।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए गए जैन को तिहाड़ जेल में भी रखा गया था, जहां उन्होंने जेल अधिकारियों को शरीर की मालिश और अन्य वीआईपी उपचार प्रदान करने के लिए प्रभावित किया था। सक्सेना ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए सीबीआई जांच को मंजूरी देते हुए मामले को गृह मंत्रालय के पास भी भेज दिया।

टॅग्स :Satyendar Jainसीबीआईविनय कुमार सक्सेनाVinai Kumar Saxena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला