लाइव न्यूज़ :

Priyanka Gandhi In Valsad: 'लोहे के सीने हैं हमारे, इनका 56 इंच का सीना नहीं', पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का तंज

By धीरज मिश्रा | Published: April 27, 2024 1:21 PM

Priyanka Gandhi In Valsad: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शनिवार को गुजरात दौरे पर थी। प्रियंका गांधी ने वलसाड में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने वलसाड में एक चुनावी सभा को संबोधित कियाप्रियंका गांधी ने कहा, देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो मंच पर आकर जनता से झूठ बोलते हैंप्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं

Priyanka Gandhi In Valsad: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शनिवार को गुजरात दौरे पर थी। प्रियंका गांधी ने वलसाड में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की इस बार बहुत चर्चा है। इस बार हमने इसे 'न्यायपत्र' का नाम दिया है। क्योंकि हम देख रहे हैं कि पिछले 10 सालों से बड़ी-बड़ी बातें की गई है। लेकिन आपके जीवन में कुछ भी बदलाव नहीं हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा राहुल गांधी ने एक न्याय यात्रा निकाली।

ये कहने के लिए कि अब देश को न्याय चाहिए। क्योंकि आपके साथ अन्याय हो रहा है। प्रियंका ने अपने भाषण पर पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी झूठ बोलते हैं। देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो मंच पर आकर जनता से झूठ बोलता है। उन्होंने कहा कि पीएम ने हमारे परिवार के किसी सदस्यों को नहीं छोड़ा। सभी को गालियां देते हैं, पर कोई बात नहीं वह देते रहे। प्रियंका ने कहा कि 56 इंच का सीना इनका नहीं, लोहे के सीने हैं हमारे।

प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं। कह रहे हैं सब नेता भ्रष्ट हैं। दो सीएम जेल में डाल दिए, मेरे भाई को संसद से बाहर निकाल दिया। आप इस महान देश की जनता हैं। आपने खून-पसीने से इस देश की धरती को सींचा है। स्वतंत्रता आंदोलन में जनता आगे आकर देश के लिए लड़ी, लेकिन आज देश में जनता के सामने कई सारी परिस्थितियां हैं।

आपके अपने जीवन के कई संघर्ष और परिस्थितियां हैं। महंगाई, बेरोजगारी के दौर में लोग आप सुबह से शाम तक कई मुश्किलों का सामना करते हैं। एक्सरे मशीन लगाकर एक्सरे चोरी कर लेगी, किसी ओर को देगी। देश की परिस्थिति हो गई है कि बीजेपी के कई नेता कह रहे हैं कि हम संविधान बदलना चाहते हैं, लेकिन मोदी कहते हैं ऐसी कोई बात नहीं है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीPriyanka Gandhi Vadraकांग्रेसवलसाडगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRahul Gandhi On Narendra Modi: 'मोदी दोबारा पीएम नहीं बनेंगे', 55 सेकंड के वीडियो में बोले राहुल गांधी

भारतSam Pitroda Remark LIVE Update: बयान से सहमत नहीं, भारतीय लोगों पर कमेंट ठीक नहीं, राजद सांसद मनोज झा ने सैम पित्रोदा को लताड़ा

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी कह रहे हैं, राहुल अडानी का नाम नहीं ले रहे हैं.... अब तो उन्हें भी अडानी का नाम लेना पड़ रहा है", प्रियंका गांधी ने पीएम के 'अंबानी-अडानी' हमले पर किया पलटवार

भारतLok Sabha Elections 2024: "नवनीत राणा की जगह मैंने विवादित बयान दिया होता तो अब तक सलाखों के पीछे होता", वारिस पठान ने नवनीत के '15 सेकंड लगेंगे' वाले कथन पर कहा

भारतSam Pitroda Controversy: "कांग्रेस ने देश को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने का पाप किया है, माफी मांगे जनता से", योगी आदित्यनाथ का सैम पित्रोदा की 'नस्लवादी' टिप्पणी पर हमला

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: पहले तीन चरणों के मतदान ने पीएम मोदी को बेचैन किया, शरद पवार ने कहा- भाषणों में खुलेआम मुस्लिम समुदाय का कर रहे जिक्र

भारतCalcutta High Court: 'महिलाओं को 'स्वीटी' या 'बेबी' बोलना यौन टिप्पणी नहीं', कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा

भारतChhattisgarh 10th 12th Result 2024: लड़कियों की बल्ले-बल्ले, 10वीं में सिमरन, 12वीं में महक अग्रवाल फर्स्ट

भारतBihar LS polls 2024: राजद प्रमुख लालू यादव को हराने वाले रंजन ने फिर थामा लालटेन, कहा- प्रधानमंत्री मोदी के मुंह से म से मछली सुना, म से मटन सुना, लेकिन म से मणिपुर सुना क्या?

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: परिवार की पांचों सीट हारेगी सपा, नहीं खुलेगा खाता, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- क्या राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ!