लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: 'हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए', मोदी सरकार पर बरसे खड़गे, सोनिया और प्रियंका गांधी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 06, 2024 3:18 PM

Lok Sabha Election 2024: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया। हम 55 वर्ष थे हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं। हमने राजस्थान में क्या किया इसका भी हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए कि आपने क्या किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगारंटी तो हमारे शब्द हैं PM मोदी ने इसे चुरा लिया है- खड़गेयह देश सिर्फ चंद लोगों की जागीर नहीं है - सोनिया गांधीमोदी सरकार आज पूरे विपक्ष पर हमला कर रही है- प्रियंका गांधी

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 अप्रैल को राजस्थान के जयपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने भाषण में खड़गे ने कहा कि मोदी जी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस देश के लिए कुछ भी नहीं किया। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "वे(प्रधानमंत्री) कह रहे हैं मेरी गारंटी है, यह गारंटी तो हमारे शब्द हैं PM मोदी ने इसे चुरा लिया है... हमने हिमाचल में गारंटी दी, जो गारंटी हमने वहां दी उसे हमने लागू किया। तेलंगाना में जो हमारी गारंटी थी उसे हमने लागू किया। आपकी कौनसी गारंटी है?... मोदी जी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं... आपने इस देश के लिए कुछ भी नहीं किया और आप कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया। हम 55 वर्ष थे हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं। हमने राजस्थान में क्या किया इसका भी हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए कि आपने क्या किया है..."

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "प्रियंका गांधी ने हमारे घोषणा पत्र के बारे में बताया। हमारी जो 5 न्याय गारंटी है उसके तहत हमने 25 गारंटी करके देने का वादा किया है। हम झूट बोलने वालों में से नहीं है जैसे की PM मोदी बोलते हैं... उन्होंने हमसे पहले कितनी गारंटी दी है? उन्होंने कौनसी गारंटी लोगों को दी है और वह लोगों तक पहुंची है?..."

रैली में CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा, "हमारा देश पिछले दस साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है, जिसने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट, असमानता और अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मोदी सरकार ने जो किया है, वो हमारे आपके सामने है। इसलिए यह समय हताशा से भरा हुआ है, लेकिन जान लीजिए कि हताशा के साथ ही उम्मीद का भी जन्म होता है। मुझे पूरा यकीन है कि कांग्रेस के हमारे साथी न्याय के दीपक को अपने सीने की आग से जलाएंगे और हजार आंधियों में उसे संभालकर आगे बढ़ेंगे। क्योंकि यह देश सिर्फ चंद लोगों की जागीर नहीं है। यह देश हम सबका है। इसे हमारे पुरखों ने अपने खून से सींचा है। इसकी हवाओं में हमारी मां-बहनों के पसीने का नमक है। यह देश हमारे बच्चों का आंगन है। इस देश के मासूम बच्चों से उनके हिस्से का न्याय छीना नहीं जा सकता।"

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार हमला करते हुए कहा, "मोदी सरकार आज पूरे विपक्ष पर हमला कर रही है। दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। वो कहते हैं कि यह भ्रष्टाचार पर वार है, लेकिन सारे भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में इकट्ठा कर रहे हैं। जैसे ही भ्रष्टाचारी BJP में जाते हैं, वो पाक-साफ हो जाते हैं। तब कोई उनके बारे में सवाल नहीं उठाता है। आपको ये सारी चींजें समझनी होंगी, क्योंकि आप जो वोट डालने जा रहे हैं, वह देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए होगा।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJPमोदी सरकारमल्लिकार्जुन खड़गेसोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने बेटे-बेटी और पिता के लिए मैदान में पसीना बहा रहे दिग्गज, चुनावी मैदान में प्रतिष्ठा दांव पर लगी

भारतBrij Bhushan Singh: डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय, पांच महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला, ये धाराएं लगीं

भारतArvind Kejriwal Interim Bail: बेल तो मिली, हाथ बांध दिए, सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत की शर्तें तय की

भारतSaran LS polls 2024: राजद प्रमुख लालू यादव के समधी चंद्रिका राय ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ मोर्चा खोला, भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी को सपोर्ट

भारतSunita Kejriwal Reaction: पति की रिहाई पर सुनीता का भावुक पोस्ट, कहा, 'ये लोकतंत्र की जीत है'

भारत अधिक खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा, सीधे पहुंचे सीएम आवास, कल का पूरा कार्यक्रम बताया

भारतDelhi excise policy case: सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, दिल्ली आबकारी नीति केस में कब क्या-क्या हुआ, जानें 22 घटनाक्रम

भारतSupreme Court On Arvind Kejriwal: 'उन्हें पहले या बाद में गिरफ्तार किया जा सकता था' अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: पांच बैंक में खाते, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, 31.09 लाख के गहने और 60000 रुपये नकद, पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की संपत्ति

भारतDelhi Punjab Lok Sabha Election: 'आप' के 18 उम्मीदवार, धुआंधार रैलियां करेंगे केजरीवाल