लाइव न्यूज़ :

लॉरेंस बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया अस्पताल, गैंगस्टर के वकीलों ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: July 11, 2023 11:15 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई के वकीलों ने दावा किया है कि बिश्नोई को बुखार है। वहीं उसके पेट में इंफेक्शन की बात भी सामने आई है। उसे अब कड़ी सुरक्षा के बीच एक कमरे में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिश्नोई 4 जुलाई से सावन का उपवास पर था। पेट में इंफेक्शन की बात भी सामने आई है।

चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अचानक तबीयत बिगड़ने से देर रात बठिंडा जेल से फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई के वकीलों ने दावा किया है कि बिश्नोई को बुखार है। वहीं उसके पेट में इंफेक्शन की बात भी सामने आई है। उसे अब कड़ी सुरक्षा के बीच एक कमरे में रखा गया है।

एबीपी न्यूज के मुताबिक बिश्नोई के वकीलों ने बताया है कि बिश्नोई 4 जुलाई से सावन का उपवास पर था। उपवास के दौरान पीलिया (ज्वाइंडिंस) की शिकायत हुई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। सोमवार की देर रात बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर बराबर उसकी निगरानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई पर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप है। पिछले दिनों  जबरन वसूली के एक मामले में उसके गिरोह के वांछित तीन कथित शार्पशूटर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किए गए थे। आरोपी तिहाड़ जेल के पास के इलाके से शिकायतकर्ता को फोन करते थे, इसलिए पुलिस और शिकायतकर्ता को यह लगा कि कथित फोन करने वाला जेल में ही था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जबरन वसूली मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन अपराधी शामिल हैं।

टॅग्स :बठिंडापंजाबसिद्धू मूसेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारतपंजाब में हुए धमाकों पर सीएम भगवंत मान ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "भाजपा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही"

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र