लाइव न्यूज़ :

राजसमंद हत्याकांड: जेल के अंदर से वीडियो जारी कर शंभूलाल रैगर ने फिर मचाया हड़कंप

By कोमल बड़ोदेकर | Published: February 19, 2018 5:21 PM

यह वीडियो रविवार 18 फरवरी को जारी किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Open in App

राजस्थान, 19 फरवरी:  राजसमंद में बेरहमी से एक शख्स की हत्या कर वीडियो वायरल करने वाले शंभूलाल रैगर ने अब जेल के अंदर से एक वीडियो वायरल कर हड़कंप मचा दिया है। देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक जोधपुर जेल में बंद शंभूलाल रैगर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि यहां उसे अपनी जार का खतरा है।

यह वीडियो रविवार 18 फरवरी को जारी किया गया है। इसमें शंभूलाल कह रहा है कि जेल में उसकी जान को खतरा है। जेल प्रशासन ने उसे सबसे सुरक्षित स्थान पर रखा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वासूदेव नाम के एक कैदी को उसकी बैरक में ठहराया जा रहा है। वासूदेव पश्चिम बंगाल में एक नशे का कारोबारी है। उसकी नीयत कुछ ठीक नहीं है। वह उसकी हत्या कर सकता है। इसके अलावा शंभूलाल रैगर ने 'लव जिहाद' को लेकर भी कई भड़काऊ बयान दिये है। 

इस वीडियो के सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस की एक टीम ने जेल की सघन जांच की, बावजूद इसके उन्हें वहां से कोई मोबाइल नहीं मिला। बता दें कि लव जिहाद' के नाम पर पश्चिम बंगाल के मजदूर मोहम्मद अफराजुल की हत्या करने वाले शंभूलाल रेगर को पुलिस ने बीती 7 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। शंभूलाल ने उसके नाबालिग भतीजे की मदद से दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

टॅग्स :राजसमंदराजस्थानराजस्थान समाचारराजस्थान पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNagpur Sitabuldi Market: सीताबर्डी बाजार में बम रखने के फोन से नागपुर पुलिस के छूटे पसीने, सूचना अफवाह निकली, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

क्राइम अलर्टबांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम को हनी ट्रैप में फंसाया गया, शव को काटने के लिए बुलाया गया था मुंबई से कसाई

क्राइम अलर्टDelhi Kapashera: नाले से मिला शव, पड़ोसी ने किया बलात्कार, बच्ची को अगवा कर ले गया था आरोपी

क्राइम अलर्टPune Porsche Accident: पोर्श कार केस में लापरवाही, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा- ऐसा दिखाने की कोशिश की गई, हादसे के समय गाड़ी 17 वर्षीय किशोर नहीं चला रहा था...

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: नाबालिग ने किया 7वीं कक्षा की छात्रा का रेप, दोस्तों ने बनाया वीडियो; व्हाट्सएप पर किया शेयर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDombivli boiler blast: ‘अमुदान केमिकल्स’ में काम करने वाली पत्नी को पागलों की तरह ढूंढ रहे थे अमित, अस्पताल पहुंचे तो दो महिलाओं के शव देखकर हाथ-पांव फूले, अंगुली में अंगूठी देखकर...

क्राइम अलर्टBadaun Court: पांच बेटियों को जन्म, पति बोला- तू लड़कियां ही पैदा करती है, तेरा पेट फाड़कर देखूंगा लड़का है या लड़की, बेटे की चाह में क्रूरता की सारी हदें पार, उम्रकैद और 50000 फाइन

क्राइम अलर्टBallia Rape Video: 2023 में नाबालिग के साथ बलात्कार कर वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर, 2024 में आरोपी को 25 साल की सजा और 30000 जुर्माना

क्राइम अलर्टShahjahanpur Rape Murder: 22 वर्षीय नर्स नैंसी सिंह को होटल ले गया शुभम शुक्ला, रेप के बाद गला दबाकर मार डाला, कर्मचारी ऊपर कमरे में पहुंचा तो स्नान गृह में शव देखकर

क्राइम अलर्टAmbala Road Accident: वैष्णो देवी जा रही बस और ट्रक की टक्कर, छह महीने की बच्ची समेत 7 की मौत और 20 घायल, एक ही परिवार के सभी, यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर...