लाइव न्यूज़ :

यूपी में सुहागरात के दिन लड़ाई के बाद दूल्हे के सिर पर दूल्हन ने मारा रॉड, 20 हजार रुपये व जेवर लेकर फरार

By अनुराग आनंद | Updated: March 21, 2021 11:40 IST

उत्तर प्रदेश में सुहागरात के दिन ही दूल्हन ने लड़ाई के बाद दूल्हे के सिर पर रॉड से हमला कर दिया और इसके बाद जेवर व पैसे लेकर फरार हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को दुल्हन ने दूल्हे पर कथित तौर पर लोहे के रॉड से हमला किया। आरोप है कि घटना के बाद महिला 20,000 रुपये नकदी व 2 लाख रुपये के गहने लेकर भाग गई।

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सुहागरात के दिन नवविवाहित पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मामला इतना आगे बढ़ गया कि नवविवाहिता ने लोहे के रॉड से अपने पति के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद कथित रूप से नकदी और गहने लेकर वह वहां से फरार हो गईं।  

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, घटना के बाद नवविवाहित लड़के को अपने मरहम-पट्टी कराना पड़ा। वहीं, मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने में बुलाया और गंभीरता से दोनों पक्षों से सवाल जवाब किया गया।

बता दें कि मंगलवार को दुल्हन ने दूल्हे पर कथित तौर पर लोहे के रॉड से हमला किया। आरोप है कि घटना के बाद महिला 20,000 रुपये नकदी व 2 लाख रुपये के गहने लेकर भाग गई। पीड़ित का कहना है कि महिला हरिद्वार की रहने वाली है।

15 मार्च को महिला से शख्स ने एक मंदिर में शादी की थी-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 मार्च को महिला से शख्स ने एक मंदिर में शादी की। शादी के बाद नवविवाहित दंपति बिजनौर के खुर्दा गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों व परिवार के लोगों ने सभी रस्में निभाईं और उनका स्वागत किया।

शौच जाने का बहाना कर फरार हो गईं-

नविवाहित पति ने कहा कि अपनी पत्नी के इरादों पर संदेह नहीं करते हुए, उसने माना कि वह अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर रहा है। हालांकि, इसके बाद ही किसी बात पर दोनों में 17 मार्च को विवाद हुआ, जिसके बाद महिला रात में हमला करने के बाद शौच जाने का बहाना कर फरार हो गईं। 

दूल्हे ने इस घटना के बाद ये कहा-

शख्स ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि वास्तव में मेरे साथ क्या हो रहा है। अचानक मेरी पत्नी ने मुझे एक कुंद वस्तु से पीटना शुरू कर दिया। मैं कुछ समझ पाता इससे पहले  मैं बेहोश हो गया। बाद में, मुझे पता चला कि वह गहने और 20,000 रुपये नकद लेकर भाग गई।"

जानें बिजनौर के एसपी धर्मवीर सिंह ने क्या कहा-

इस मामले में बिजनौर के एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि उन्हें गुरुवार को इस घटना की जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि व्यक्ति व परिवार के बयान के आधार पर आधिकारिक शिकायत दर्ज करनी बाकी है। दूल्हे का परिवार के आरोप के जांच के लिए शादी करवाने वाले शख्स से पूछताछ किया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबिजनौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी