लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट इस कंपनी के साथ मिलकर देनी जा रही UPI सेवा, अब अच्छे ऑफर के लिए बना लें ID

By आकाश चौरसिया | Updated: March 3, 2024 16:45 IST

ई-कॉमर्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट एक नया फीचर लाने जा रही है, जिसके तहत वो अपनी खुद की ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सर्विस लॉन्च करेंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देई-कॉमर्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट एक नया फीचर लाने जा रही हैऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सर्विस लॉन्च करेंगी50 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स और 14 लाख विक्रेताओं तक फ्लिपकार्ट की है पहुंच

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट एक नया फीचर लाने जा रही है, जिसके तहत वो अपनी खुद की ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सर्विस लॉन्च करेंगी। 

फिल्पकार्ट के इस कदम से कंपनी मान रही है कि 50 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स और 14 लाख विक्रेताओं तक अपनी पहुंच बना लेगी। इससे होगा ये कि अभी तक फ्लिपकार्ट के ग्राहक थर्ड पार्टी के जरिए यूपीआई का इस्तेमाल कर पेमेंट करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसमें अभी तक पेटीएम, फोन-पे, गूगल-पे और अमेजन पे का ही बोलबाला था। 

फ्लिपकार्ट की यूपीआई आईडी बना लें तुरंतअब ग्राहक फ्लिपकार्ट की यूपीआई आईडी बना सकते हैं और ऐप स्विच किए बिना बिलों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। फिल्पकार्ट इस सेवा को एक्सिस बैंक से गठबंधन के साथ लॉन्च कर रहा है, फिल्पकार्ट इस सुविधा को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी लेकर आया है। इस बात की जानकारी कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है।  

फिनटेक और पेमेंट्स ग्रुप के उपाध्यक्ष धीरज अनेजा ने कहा, "डिजिटल स्पेस में हम अपनी अलग पहचान बनाने जा रहे हैं, फ्लिपकार्ट यूपीआई का लॉन्च ग्राहकों द्वारा हमारे से विश्वास दक्षता के साथ यूपीआई की सुविधा और लागत-प्रभावशीलता को सहजता से जोड़ता है"।

पेमेंट्स ग्रुप के उपाध्यक्ष अनेजा ने कहा, "फ्लिपकार्ट पर हम सुपर कॉइन्स, ब्रांड वाउचर और अन्य जैसे पुरस्कारों, लाभों के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक भुगतान विकल्पों की पेशकश करके ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ वाणिज्य अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'' 

अभी तक ये कंपनी UPI की दे रहीं सुविधाफ्लिपकार्ट की ये सुविधा मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, फिल्पकार्ट हेल्थ+ और क्लीनट्रिप के लिए यूपीआई सुविधा देगी। हाल में जौमेटो ने अपनी यूपीआई सेवा शुरू की है, लेकिन अमेजन और टाटा न्यू में टक्कर है क्योंकि ये भी मिलता-जुलता ऑफर दे रही हैं। इनके अलावा व्हाट्सअप और मेक माई ट्रिप भी इस रेस में पीछे नहीं है। बीती फरवरी, 2024 में यूपीआई के जरिए 1,210 करोड़ लोगों ने पेमेंट किया, जिसका कुल आंकलन 18.3 लाख करोड़ रुपए लगाया गया। यह पिछले एक साल में करीब 61 फीसदी अधिक है। 

टॅग्स :UPIAmazonफ्लिपकार्टFlipkart
Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर