लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: सलमान खान की 'भारत' के बाद अब अजय देवगन की 'टोटल धमाल' भी पाकिस्तान में नहीं होगी रिलीज

By मेघना वर्मा | Updated: February 18, 2019 13:23 IST

सलमान खान की फिल्म भारत भी इस ईद पर रिलीज होने जा रही है। मगर खबर है कि सल्लू भाई जान की फिल्म भी पाकिस्तान में अब ईद के दिन रिलीज नहीं होगी।

Open in App

अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की मल्टीस्टार्र फिल्म टोटल धमाल पूरे देश में 22 फरवरी को रिलीज होने वाली है। पुलवामा में हमले के बाद टीम ने इसके विरोध में एक बड़ा फैसला लिया है। खबर है कि टोटल धमाल फिल्म अब पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। 

पुलवामा अटैक में भारत के 40 जवान शहीद हुए थे। इस समय पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ एक जुट होकर खड़ा है। बॉलीवुड से आम गलियों तक सभी इस हमले की निंदा करते दिखाई दे रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को टीम टोटल धमाल ने ये फैसला लिया है कि अब फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। 

भारत फिल्म भी नहीं होगी रिलीज

सलमान खान की फिल्म भारत भी इस ईद पर रिलीज होने जा रही है। मगर खबर है कि सल्लू भाई जान की फिल्म भी पाकिस्तान में अब ईद के दिन रिलीज नहीं होगी। पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर इस साल ईद में फवाद खान की फिल्म दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट रिलीज होगी।

 

जारी किया गया है ब्रॉडकास्टिंग इंफॉर्मेशन

आपको बता दें पाकिस्तान में पिछले दिनों ही एक मिन्स्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग जारी किया गया था जिसमें इस बात को कहा गया था कि पाकिस्तान में ईद से दो दिन पहले और इसके दो हफ्ते बाद तक कोई भारतीय फिल्म रिलीज नहीं होगी। 

बॉलीवुड खेमे के ऊपर भी देश का दिल दहला देने वाले इस घटना का गहरा असर पड़ा है। जहां एक ओर सभी इस घटना पर एक्शन ले रहे हैं तो वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं। आपको बता दें बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने जवानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मदद में देने की खबर है।  

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाटोटल धमाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

भारत2019 पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी की जम्मू अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत

भारतपुलवामा हमले के बाद भारत के एक सख्त कदम से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, पाक मंत्री ने संसद में स्वीकार किया

भारतपुलवामा हमले को लेकर रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया