हनी सिंह के शो को लेकर Bookmyshow शो पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 21, 2024 03:55 PM2024-04-21T15:55:59+5:302024-04-21T15:56:12+5:30

आरोप है कि इवेंट से लगभग एक महीने बाद भी बुक माय शो ने भुगतान देने में देरी की और अब बहाने बना रहा है। जब कंपनी ने बार-बार पैसे की मांग की तो बुक माय शो ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। इस मामले में पुणे में पुलिस को शिकायत दी गई है। 

Bookmyshow accused of fraud regarding Honey Singh's show | हनी सिंह के शो को लेकर Bookmyshow शो पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

हनी सिंह के शो को लेकर Bookmyshow शो पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

मुंबई: होली के अवसर पर मुंबई में आयोजित हनी सिंह के शो को लेकर बुक माय शो पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। SATMAT इवेंट नामक इवेंट ऑर्गनाइजिंग कंपनी ने आरोप लगाया है कि Bookmyshow ने उनके द्वारा बेचे गए हनी सिंह के शो के टिकटों का पैसा नहीं दिया है।

आरोप है कि इवेंट से लगभग एक महीने बाद भी बुक माय शो ने भुगतान देने में देरी की और अब बहाने बना रहा है। जब कंपनी ने बार-बार पैसे की मांग की तो बुक माय शो ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। इस मामले में पुणे में पुलिस को शिकायत दी गई है। 

आपको बता दें कि होली के पर्व पर मुंबई के ममर्दा ग्राउंड में होली इवेंट का आयोजन हुआ था। इसें मशहूर रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह और डीजे Vini Vici की शानदार परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीत लिया था। दावा किया गया था कि इस इवेंट में 30 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे।

Web Title: Bookmyshow accused of fraud regarding Honey Singh's show

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे