लाइव न्यूज़ :

नासा ने आर्टेमिस-1 की लॉन्चिंग इंजन में खराबी के कारण रोकी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 29, 2022 19:10 IST

नासा ने अपने सबसे शक्तिशाली आर्टेमिस-1 रॉकेट की बहुप्रतिक्षित लॉन्चिंग को इसलिए रोक दिया क्योंकि वैज्ञैनिकों ने रॉकेट के चार इंजनों में से एक इंजन में खामी बता दी।

Open in App
ठळक मुद्देनासा ने अपने सबसे शक्तिशाली आर्टेमिस-1 रॉकेट की बहुप्रतिक्षित लॉन्चिंग को रोका नासा आर्टेमिस-1 को सुबह 8:33 बजे (1233 जीएटी) अंतरिक्ष के लिए प्रक्षेपित करने वाला थाअमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस सहित हजारों लोग इसके प्रक्षेपण को देखने के लिए पहुंचे थे

फ्लोरिडा: अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी (नासा) ने सोमवार को सबसे शक्तिशाली आर्टेमिस-1 रॉकेट की बहुप्रतिक्षित लॉन्चिंग को इसलिए रोक दिया क्योंकि रॉकेट वैज्ञानिकों ने लॉन्चिंग से ठीक पहले एक इंजन की खराबी की समस्या बता दी।

नासा के मुताबिक अगर उनका यह शक्तिशाली मानव रहित आर्टेमिस-1 रॉकेट प्रक्षेपण में कामयाब रहता तो उससे मनुष्यों को चंद्रमा और मंगल ग्रह से वापस लाने का काम लिया जाता।

जानकारी के मुताबिक नासा की ओर से इस रॉकेट को सुबह 8:33 बजे (1233 जीएटी) पर अंतरिक्ष के लिए प्रक्षेपित किया जाना था। 322 फुट (98 मीटर) ऊंचे इस रॉकेट को स्पेस लॉन्च सिस्टम (एसएलएस) को चार इंजनों की सहायता से छोड़ा जाना था, जिसमें से एक इंजन में तापमान की समस्या आ गई।

इस कारण रॉकेट के प्रक्षेपण को टालना पड़ा। इसे नासा ने अपोलो 17 अभियान के करीब आधी सदी बाद चंद्रमा की कक्षा में एक खाली क्रू कैप्सूल को भेजने के लिए तैयार किया है।

बताया जा रहा है कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस सहित हजारों लोग इस रॉकेट के प्रक्षेपण को देखने के लिए फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर के पास समुद्र तट पर इकट्ठा हुए थे।

नासा के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को आई आंधी के दौरान केनेडी स्पेस सेंटर स्थित रॉकेट और कैप्सूल को कोई नुकसान नहीं हुआ और रविवार रात में आर्टेमिस-1 में करीब तीन मिलियन लीटर से अधिक अल्ट्रा-कोल्ड तरल हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को भरा गया था। रॉकेट में ईंधन भरते समय रात में बिजली भी गिरी थी लेकिन लगभग एक घंटे के बाद हम आर्टेमिस-1 के प्रक्षेपण के लिए पूरी तरह से तैयार थे।

वैज्ञानिकों को रात में लगभग 3:00 बजे आर्टेमिस-1 में हाइड्रोजन से भरते समय एक संभावित रिसाव का पता चला, जिससे लॉन्चिंग को टाला गया है। इस सिलसिले में नासा के वैज्ञानिकों ने शुरूआती चरण में कहा कि उतने रिसाव से कोई खतरनाक आशंका नहीं बनती है और हम अभियान को जारी रखेंगे।

लेकिन जब नासा के इंजीनियरों ने चार इंजनों में से एक में तापमान की समस्या का पता लगाया तो उन्होंने फैसले किया कि आर्टेमिस-1 की उलटी गिनती को रोक दिया जाए। नासा ने यह फैसला तब लिया जब आर्टेमिस-1 के प्रक्षेपण में महज दो घंटे शेष बचे थे।

टॅग्स :नासाअमेरिकाकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं