लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: सभापति हॉयले ने सांसदों को संसदीय 'ड्रेस कोड' का पालन करने की नसीहत दी

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:10 IST

Open in App

ब्रिटेन के सांसद ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद सोमवार को संसद के निचले सदन ''हाउस ऑफ कॉमन्स'' लौटेंगे और इस बीच सभापति सर लिंडसे हॉयले ने उन्हें जींस तथा अन्य पोशाकों की जगह 'पेशेवर पोशाक' पहनने के लिए चेतावनी परिपत्र जारी किया है। हॉयले ने ''हाउस ऑफ कॉमन्स में व्यवहार और शिष्टाचार के नियम '' को अद्यतन किया है ताकि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान दी गई छूट के कारण होने वाली ढिलाई से निपटा जा सके। लॉकडाउन के दौरान सांसदों को कार्यवाही में शामिल होने के लिए उनके चैंबर से ही जुड़ने के लिए नियमों में ढील दी गई थी। नए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि सांसदों को याद रखना चाहिए कि उन्हें ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो सदन के लिए सम्मान प्रदर्शित करने वाले हों। इसके मुताबिक, '' सदस्यों से चैंबर में और उसके आसपास व्यावसायिक पोशाक पहनने की उम्मीद की जाती है। जीन्स, चिनोस, स्पोर्ट्सवियर या कोई अन्य पतलून उपयुक्त नहीं हैं। टी-शर्ट और बिना बाजू वाले टॉप व्यावसायिक पोशाक नहीं हैं। उपुयक्त जूते पहने जाने की उम्मीद की जाती है। पुरुषों को टाई पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, और जैकेट अवश्य पहनी जानी चाहिए।'' इसमें आगे कहा गया, ''संसद सदस्य के रूप में सेवा करना सौभाग्य की बात है और आपके पहनावे, भाषा और आचरण में यह झलकना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतIncome Tax Rules: 1 अप्रैल से घर खरीदना होगा आसान, 20 लाख से कम की प्रॉपर्टी के लिए पैन कार्ड की झंझट खत्म

भारतDDA Housing Scheme: सस्ते फ्लैट का शानदार मौका, बुकिंग 25% छूट के साथ शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका

भारतDDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपने घर का सपना होगा पूरा, DDA दे रहा 10 लाख में घर; ऐसे करें अप्लाई

भारतHimachal Pradesh: शिमला में सुरंग बनाने के लिए विस्फोट, घरों में आई दरार; 40 से ज्यादा लोग बेघर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत