लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने कहा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को स्टार प्रचारक की लिस्ट से हटाओ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 19:08 IST

Open in App
  वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिशें कर रहे भाजपा के दो नेताओं और पार्टी की आखों के तारे अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर थोड़ी सी गाज गिरी है..दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कथित तौर पर विवादित बयान देने के मामले में चुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा का नाम भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का आदेश दिया.. और वो भी तत्तकाल प्रभाव से. चुनाव आयोग के अवर सचिव पवन दीवान द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ठाकुर और वर्मा के विवादित बयानों से आचार संहिता का उल्लंघन होने के मामले में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.अनुराग ठाकुर पर रिठाला विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को एक जनसभा में भीड़ से विवादित नारे लगवाने का आरोप है जबकि पश्चिमी दिल्ली के सांसद वर्मा पर संशोधित नागरिकता कानून  का विरोध करने वालों के बारे में विवादित टिप्पणी करने का आरोप है..यानि भाजपा के दो नेता कल दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग के दर पर होंगे.इसके पहले चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कथित विवादित बयान देने के मामले में पश्चिम दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा को एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा है..आयोग ने जारी नोटिस में वर्मा के बयान से चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन होने के आधार पर जवाब तलब किया है.. आयोग ने विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में वर्मा द्वारा एक जनसभा में दिये गये भाषण में भी शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के बारे में भड़काऊ बयान देने का हवाला देते हुये इसे प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है.. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी एक जनसभा में विवादित नारे लगवाने के मामले में नोटिस जारी कर गुरुवार, 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा था..इस सदमें को बीजेपी ने खेल भावना से लिया..बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम चुनाव आयोग के आदेश का अध्ययन कर रहे हैं..जावड़ेकर ने सबसे अच्छी जो बात कही वो ये थी कि वो संतुलित और पॉजिटिव कैंपेन कर रहे हैं..हम आदेश पढ़ लेंगे तब कुछ कहेंगे..जावड़ेकर जी अगर अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा  पाजिटिव कैंपेन कर रहे हैं तो पॉजिटिव की परिभाषा बदलने का वक्त आ गया है.
टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अनुराग ठाकुरमनोज तिवारीअरविन्द केजरीवालचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा