Lok Sabha Elections 2024: संसद मार्ग से जंतर मंतर तक पैदल मार्च निकाला, अशोक सिंह ने कहा- न्याय नहीं तो करेंगे प्रदर्शन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 12, 2024 05:30 PM2024-03-12T17:30:32+5:302024-03-12T17:31:33+5:30

Lok Sabha Elections 2024: जल्द ही सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले समय में वह सड़कों पर उतरेंगे और उनके खिलाफ रची जा रही साजिश को जनता तक पहुंचाएंगे।

Lok Sabha Elections 2024  National President of Samaj Vikas Kranti Party Ashok Singh protested against bsp Foot march from Parliament to Jantar Mantar | Lok Sabha Elections 2024: संसद मार्ग से जंतर मंतर तक पैदल मार्च निकाला, अशोक सिंह ने कहा- न्याय नहीं तो करेंगे प्रदर्शन...

file photo

Highlightsअपनी सुरक्षा के लिए  पीएमओ तक अपनी आवाज उठाएंगे।नुकसान देखते हुए उनकी तरफ से आए दिन धमकियां मिल रहीं हैं। चुनाव में उतरने से रोकने की साजिश रच रहे हैं।

Lok Sabha Elections 2024: समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा को लेकर मंगलवार को संसद मार्ग से जंतर मंतर तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके बहुत सारे राज जानते हैं और पोल खुलने के भय से उन्होंने एसवीकेपी के राष्ट्रीय महासचिव पर अपने गुंडों से हमला कराया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है और वह अपनी सुरक्षा के लिए  पीएमओ तक अपनी आवाज उठाएंगे।

बाद में अशोक सिंह जंतर-मंतर पहुंचकर पत्रकारों को संबोधित किया और जल्द से जल्द सुरक्षा की मांग की। समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस के रवैये के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बसपा नेता के साथ वह काफी समय तक काम कर चुके हैं उनके बहुत सारे राज जानते हैं।

नई पार्टी बनाने पर अपना नुकसान देखते हुए उनकी तरफ से आए दिन धमकियां मिल रहीं हैं। इसलिए ही उनके साथियों पर हमला कराया गया। अशोक सिंह ने कहा कि चुनाव में उतरने से रोकने के लिए उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबसे उन्होंने समाज विकास क्रांति पार्टी का गठन किया है, तभी से उनको चुनाव में उतरने से रोकने की साजिश रच रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा में हुए हमले के बाद किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें गृह मंत्रालय आकर अपनी आवाज उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जल्द ही सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले समय में वह सड़कों पर उतरेंगे और उनके खिलाफ रची जा रही साजिश को जनता तक पहुंचाएंगे। जल्दी वह इस संबंध में चुनाव आयोग से मिलकर सुरक्षा की मांग करेंगे।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024  National President of Samaj Vikas Kranti Party Ashok Singh protested against bsp Foot march from Parliament to Jantar Mantar

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे