लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Result: तेजस्वी यादव व पुष्पम प्रिया समेत इन 5 हाई प्रोफाइल नेताओं की सीट पर रहेगी सबकी निगाहें

By अनुराग आनंद | Updated: November 10, 2020 10:56 IST

Open in App
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का अंतिम परिणाम आज (10 नवंबर) को आना है। आज शाम तक यह तय हो जाएगा कि आखिर बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जनता नीतीश कुमार को बिठाती है या फिर तेजस्वी यादव प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे।बिहार के चुनावी समर में ऐसी कई सीटें हैं जिनपर सभी की नजर टिकी हुई है। इन हाई प्रोफाइल सीटों के नतीजे कैसे होंगे और किसकी होगी जीत इसका सभी को इंतजार है।आइए बिहार के ऐसे ही पांच हाई प्रोफाइल सीटों जानते हैं-सबसे पहले आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव खड़े हैं। इस सीट पर उनकी सीधी टक्कर बीजेपी के सतीश राय से है। राघोपुर विधानसभा सीट पर कुल 17 उम्मीदवारों ने चुनावी दंगल लड़ा है। राघोपुर से उम्‍मीदवार सीधे मुख्‍यमंत्री का दावेदार है इसलिए यहां के लोग काफी उत्‍साहित हैं।वहीं यह भी बता दें कि तीसरी बार यह हो सकता है कि जब राघोपुर का विधायक बिहार की सत्‍ता की बागडोर संभालेगा। इससे पहले तेजस्वी के माता-पिता लालू प्रयाद यादव और राबड़ी देवी राघोपुर से विधायक रह चुके हैं।इसके अलावा दूसरे नबंर पर पटना की बांकीपुर सीट है। इस सीट के भी चुनाव परिणाम पर भी लोगों की नजर रहने वाली है। दरअसल, मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोकने वाली प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी यहां से मैदान में हैं।बता दें कि पटना की बांकीपुर सीट से पुष्पम का मुकाबला सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा और बीजेपी के सीटिंग विधायक नितिन नवीन से है।साथ ही बता दें कि गोपालगंज के कुचायकोट विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम के तरफ भी लोगों की नजर है। इस समय यह सीट हॉटसीट बना हुआ है। दरअसल, बाहुबली नेता पप्पू पांडेय इसी सीट से चुनाव लड़ते हैं। आज इस बाहुबली नेता के भी किस्मत का फैसला होना है।जदयू के इस बाहुबली उम्मीदवार और विधायक के सामने कांग्रेस के बाहुबली काली पांडेय हैं। ऐसे में साफ है कि गोपालगंज की ये लड़ाई काफी रोचक होने वाली है। इसी वजह से इस सीट पर राज्य के लोगों की नजर है।इस समय बिहार के सारण जिले की परसा सीट राजद व जदयू दोनों के लिए नाक का सवाल बन गया है।दरअसल, इस सीट से लालू के समधी और तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय राजद के खिलाफ चुनावी समर में हैं। चंद्रिका राय लालू परिवार से मतभेद के बाद RJD से बगावत कर जेडीयू की टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।यहां से चंद्रिका राय का मुकाबला परसा में आरजेडी के उम्मीदवार छोटेलाल राय से है।बिहार चुनाव में इस बार लालू के बड़े लाल यानी तेजप्रताप यादव ने अपनी सीट बदल ली है। ऐसे में तेज प्रताप जिस हसनपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं उसतरफ भी लोगों की नजर है।इस  हाई प्रोफाइल सीट पर तेज प्रताप के खिलाफ जेडीयू के राजकुमार राय चुनाव लड़ रहे हैं। अब देखना यह है कि यहां की जनता का साथ राजकुमार को मिलता है या फिर तेजप्रताप ही लोकतांत्रिक तरह से चुनाव जीतकर यहां के राजकुमार बनेंगे।
टॅग्स :बिहारबिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र