लाइव न्यूज़ :

"राहुल गांधी के आरोप झूठे, निराधार, भ्रामक और बेबुनियाद हैं", राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय ने प्राण प्रतिष्ठा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं करने के उनके दावे पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 1, 2024 09:09 IST

राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने राहुल गांधी के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी मूल के कारण प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं बुलाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने राहुल गांधी के दावे को खारिज किया हैराहुल गांधी ने कहा था कि ट्रस्ट ने द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी होने के कारण समारोह में नहीं बुलाया थाट्रस्ट के प्रमुख चंपत राय ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप झूठे, बेबुनियाद और भ्रामक हैं

लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस दावे को श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने बीते मंगलवार को खारिज कर दिया, जिसमें राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी मूल के कारण अयोध्या में हुए रामलला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं बुलाया गया था।

कांग्रेस नेता ते इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा के सांसद राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह से निराधार, भ्रामक और बिल्कुल झूठे हैं।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में लगाए गए आरोपों पर "गंभीर आपत्ति" है।

उन्होंने कहा, "गुजरात की एक सभा में राहुल गांधी ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आमंत्रित नहीं किया गया क्योंकि वह आदिवासी हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ के महासचिव और ट्रस्टी के रूप में क्षेत्र मुझे राहुल जी के इन बयानों पर गंभीर आपत्ति है क्योंकि उनका यह बयान बिल्कुल झूठा, निराधार और भ्रामक है।"

चंपत राय ने कहा कि तीन महीने पहले हुई घटनाओं के बारे में राहुल गांधी बिल्कुल बेबुनियाद आरोप लगाकर समाज में विभाजन पैदा करने की मंशा रखते हैं। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी के भाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदर्भ में कहा गया वह हिस्सा हमारे लिए गंभीर रूप से आपत्तिजनक है।"

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को इस बात की जानकारी नहीं है और उन्हें आरोप लगाने से पहले जानकारी लेनी चाहिए थी कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में न केवल राष्ट्रपति मुर्मू बल्कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मंदिर ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित थे।

चंपत राय ने कहा, "राहुल गांधी के आरोप बेबुनिया हैं क्योंकि ट्रस्ट की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अत्यंत गरीबों के लोगों को आमंत्रित किया गया था और वे समारोह में शामिल भी हुए थे। इसके साथ मंदिर निर्माण में शामिल श्रमिक भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित थे। यहां तक ​​कि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अवसर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों के कई परिवारों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के "शुभ मंडप" में पूजा करने का भी अवसर दिया गया था।"

टॅग्स :राम मंदिरराहुल गांधीद्रौपदी मुर्मूChampat Raiअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज