लाइव न्यूज़ :

LPG Price Cut: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें दिल्ली से चेन्नई तक कितने कम हुए दाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 1, 2024 07:52 IST

इससे पहले भी अप्रैल के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की थी. पिछले महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपये कमी देखी गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देमई के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है.ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मई की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम में 19 रुपये की कटौती कर दी है.इस कटौती के बाद नई कीमत देशभर में आज से लागू हो गई हैं. 

LPG Price Cut: मई का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में मई के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मई की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम में 19 रुपये की कटौती कर दी है. इस कटौती के बाद नई कीमत देशभर में आज से लागू हो गई हैं. 

अप्रैल में भी हुई थी कटौती

बता दें कि इससे पहले भी अप्रैल के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की थी. पिछले महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपये कमी देखी गई थी. इस बीच जहां मार्च में जहां सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपये और फरवरी में 14 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी तो वहीं जनवरी सिलेंडर के दाम में 1.5 रुपये की मामूली कमी की गई थी.

अब कितने हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम

दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम होने के बाद ये 1745.50 रुपये पर मिलेंगे. कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1859 रुपये तो मुंबई में कटौती के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1698.50 रुपये हो गए हैं. वहीं, चेन्नई में सिलेंडर 1911 रुपये में मिलेगा. मालूम हो, कमर्शियल सिलेंडर के दाम भले ही कम हुए हों लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाले लेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

टॅग्स :एलपीजी गैसLPG
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071 रुपये?, इसी कीमत में पहले 2 सिलेंडर लेते थे, ग्राहकों ही नहीं पर्यटकों पर भी असर?, शिमला में रेस्तरां मालिकों की नाराजगी

कारोबारबढ़ेगी महंगाई! पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4-5 रुपये प्रति लीटर और LPG की कीमत 40-50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ने की संभावना

कारोबार‘Chotu’ Cylinder Shock: 5 KG वाला छोटू सिलेंडर 261 रुपये महंगा?, 1754 रुपये में मिलेगा?

कारोबारLPG Price Hike: बाहर खाना होगा महंगा, कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा; जानें घरेलू एलपीजी के दाम

कारोबारनया महीना, नए नियम! गेम खेलने से लेकर सिलेंडर बुक करने तक, जानें क्या-क्या बदल रहा है 1 मई से

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी