फ्रांस ने क्रोएशिया को फाइनल में रविवार हराकर फीफा वर्ल्ड कप-2018 का खिताब अपने नाम कर लिया। फ्रांस दूसरी बार विश्व चैम्पियन बना है। इससे पहले टीम 1998 में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप अपने नाम करने में कामयाब रही थी। फ्रांस की जीत का जश्न मॉस्को से लेकर पेरिस की गलियों में नजर आया। वहीं, भारत में भी फ्रांस के फैंस ने जम कर जश्न मनाया।