लाइव न्यूज़ :

Eid-ul-Adha 2023: देश भर में ईद उल अजहा का त्योहार 29 जून को, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बकरीद का चांद नजर आया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 19, 2023 9:32 PM

Eid-ul-Adha 2023: दिल्ली में सोमवार को बादलों के छाए रहने की वजह से चांद के दीदार नहीं हो सके, लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बकरीद का चांद नजर आया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामी केलेंडर में 29 या 30 दिन होते हैं जो चांद दिखने पर निर्भर करते हैं। इमारत-ए-शरिया हिंद ने भी 29 जून को बकरीद का त्योहार मनाए जाने का ऐलान किया है।आज़मगढ़, जौनपुर, सराय मीर और मऊ में ज़ुल हिज्जा का चांद दिखने की पुष्टि हुई है।

Eid-ul-Adha 2023:दिल्ली समेत देश भर में ईद उल अजहा का त्योहार 29 जून को मनाया जाएगा। दिल्ली में सोमवार को बादलों के छाए रहने की वजह से चांद के दीदार नहीं हो सके, लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बकरीद का चांद नजर आया है।

चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया, ‘‘दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होने और बादल छाए रहने की वजह से चांद नहीं दिख पाया है, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में चांद दिखा है।’’

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़, वाराणसी और मऊ आदि हिस्सों में इस्लामी केलेंडर के आखिरी महीने ‘ज़ुल हिज्जा’ का चांद दिखने की तस्दीक (पुष्टि) हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लिहाज़ा, ईद-उल-अज़हा का त्योहार 29 जून को मनाया जाएगा।’’ इस्लामी केलेंडर में 29 या 30 दिन होते हैं जो चांद दिखने पर निर्भर करते हैं।

बता दें कि बकरीद का त्योहार चांद दिखने के 10वें दिन मनाया जाता है, और ईद उल ज़ुहा या अज़हा या बकरीद, ईद उल फित्र के दो महीने नौ दिन बाद मनाई जाती है। वहीं, मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरिया हिंद ने भी 29 जून को बकरीद का त्योहार मनाए जाने का ऐलान किया है।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े संगठन ने एक बयान में बताया कि इमारत-ए-शरिया हिंद की ‘रुअत ए हिलाल’ (चांद समिति) ने एक बैठक में पुष्टि की है कि महाराष्ट्र के नागपुर और मालेगांव, कर्नाटक के रायचूर तथा गुलबर्ग और उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़, जौनपुर, सराय मीर और मऊ में ज़ुल हिज्जा का चांद दिखने की पुष्टि हुई है।

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी एक बयान में 29 जून को बकरीद का त्योहार मनाए जाने की घोषणा की। इस्लामी मान्यता के अनुसार, पैगंबर इब्राहिम अपने पुत्र इस्माइल को इसी दिन अल्लाह के हुक्म पर अल्लाह की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके बेटे को जीवनदान दे दिया और वहां एक पशु की कुर्बानी दी गई थी जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है।

तीन दिन चलने वाले त्योहार में मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी हैसियत के हिसाब से उन पशुओं की कुर्बानी देते हैं, जिन्हें भारतीय कानूनों के तहत प्रतिबंधित नहीं किया गया है। मुफ्ती मुकर्रम ने कहा, ‘‘मुस्लिम समुदाय के जिन लोगों के पास करीब 613 ग्राम चांदी है या इसके बराबर के पैसे हैं या कोई और सामान है, उन पर कुर्बानी वाजिब है।’’ 

टॅग्स :ईदबक़रीददिल्लीपाकिस्तानबांग्लादेशबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBYJU'S COURSE: बायजू पाठ्यक्रम सदस्यता शुल्क में कटौती, 12000 रुपये पर उपलब्ध, जानें क्लासेस और ट्यूशन फीस क्या

क्रिकेटBrian Lara Chola Bhature: इस वजह से भारत प्रेम से दूर नहीं होते हैं ब्रायन लारा, किया खुलासा, खोले कई राज...

क्राइम अलर्टAmroha Wife-Husband Murder: किसान मुनेश का शव खेत में बनी मचान से फांसी पर लटकता मिला, पत्नी का शव अर्धनग्न अवस्था में कुछ दूरी पर, आखिर फोन पर क्या कहना चाहते थे दंपति

भारतExcise Policy Case: सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी का एक्शन, 10 मई को चार्जशीट होगी दाखिल, 'किंगपिन' के रूप में नाम होगा दर्ज

क्राइम अलर्टGangster Lawrence Bishnoi Gang: जोगबनी से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कुख्यात शूटर कृष्ण कुमार अरेस्ट, बिहार पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठChar Dham Yatra: हेलीकॉप्टर से धाम तक ऐसे.. पहुंचेंगे तीर्थयात्री, 10 मई से केदारनाथ कपाट खुले, यहां देखें पूरी डिटेल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024: इन 4 कारणों से जानिए अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदें सोना एवं अन्य कीमती धातुएं

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया कल, अधिक से अधिक लाभ पाने के लिए इस समय करें खरीदारी, जान लें शुभ मुहूर्त

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 09 May 2024: इन 5 राशिवालों के लिए सौभाग्य लेकर आया है आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

पूजा पाठआज का पंचांग 09 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय