लाइव न्यूज़ :

देवशयनी एकादशी 29 जून को, इस व्रत को करने से पहले न भूलें ये 4 नियम

By रुस्तम राणा | Updated: June 26, 2023 18:41 IST

Open in App
1 / 6
Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी व्रत 29 जून को रखा जाएगा। यह व्रत हर साल आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु इसी एकादशी तिथि से अगले चार माह तक निद्रासन में चले जाते हैं। इसलिए शास्त्रों में इसे हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
2 / 6
धार्मिक दृष्टि से यह एकादशी तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी दिन से ही चतुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं और चतुर्मास की अवधि में मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। देवशयनी एकादशी के दिन कुछ विशेष कार्यों का विचार किया जाता है। आइए जानते हैं क्या हरिशयनी एकादशी से जुड़े नियम -
3 / 6
1.  देवशयनी एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। खीर में तुलसी का पत्ता डाल दें। इससे श्रीहरि विष्णु आप पर प्रसन्न होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगीष ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी का पत्ता न तोड़ें। एक दिन पहले तोड़ सकते हैं।
4 / 6
2. हरिशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। कहते हैं पंचामृत जगत के पालनहार को बेहद प्रिय है। प्रसाद के रूप में भी पंचामृत को ग्रहण करना चाहिए। इससे आप पर भगवान विष्णु की कृपा होगी। धन-धान्य में वृद्धि के साथ मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी।
5 / 6
3. देवशयनी एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से जातकों को अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं। साथ ही पूजा के पश्चात पीले चावल, चने की दाल, केला, गुड़, पीले वस्त्र आदि का दान करना भी अत्यंत लाभकारी होता है। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होती है।
6 / 6
4. हरिशयनी एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसा करने से आप पर भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।
टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर