परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा और अपने रिश्ते से जुड़ी निजी जानकारी साझा की By संदीप दाहिमा | Published: May 22, 2023 3:29 PMOpen in App1 / 6अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को कहा कि अपने मंगेतर एवं राजनेता राघव चड्ढा के साथ एक बार जलपान करने के बाद ही उन्हें समझ आ गया था कि यह वही इंसान हैं, जिनका उन्हें इंतजार था। (फोटो- इंस्टाग्राम)2 / 6परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं सांसद राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में एक निजी समारोह में सगाई की थी। मुंबई में एक साथ नजर आने के बाद मार्च से ही दोनों की शादी को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं। (फोटो- इंस्टाग्राम)3 / 6चोपड़ा ने ट्विटर पर अपने रिश्ते से जुड़ी निजी जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ जब आपको एहसास होता है, आपको पता चल जाता है। एक बार साथ जलपान करने के बाद मुझे पता चल गया था.. यही वह इंसान हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)4 / 6बेहतरीन इंसान जिनकी शांत अद्भुत, शांतिमय और प्रेरक अनुभूति होगी। उनके समर्थन, हास्य अंदाज, बुद्धिमता, दोस्ती में बेहद आनंद है। वह मेरी मंजिल हैं।’’ (फोटो- इंस्टाग्राम) 5 / 6उन्होंने अपनी और राघव चड्ढा की सगाई की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया मंच पर साझा कीं। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ बचपन में मुझे परियों की कहानियां पसंद थीं और मुझे लगता था कि मेरी परी कथा कैसे शुरू होगी। (फोटो- इंस्टाग्राम) 6 / 6अब वह शुरू हो गई और जितना मैंने सोचा था उससे बहुत बेहतर है।’’ परिणीति चोपड़ा जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में नजर आएंगी। (फोटो- इंस्टाग्राम) और पढ़ें Subscribe to Notifications