Tiger 3 Box Office Collection: 8 दिनों में बस इतना कमा पाई 'टाइगर 3', संडे की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज

By संदीप दाहिमा | Published: November 20, 2023 02:29 PM2023-11-20T14:29:20+5:302023-11-20T14:29:20+5:30

Next

Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धीमी पड़ती जा रही है।

फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली के मौके यानी 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म टाइगर 3 ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब फिल्म की रफ्तार काफी कम हो गई है।

टाइगर 3 ने पहले दिन 44.50 करोड़ से ओपनिंग की थी, बीते रविवार को 'टाइगर 3' की कमाई सिर्फ 10.25 करोड़ हुई है।

ख़बरों के अनुसार टाइगर 3 फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा था, इस हिसाब से फिल्म अभी तक अभी लागत भी नहीं वसूल पाई है।