शादी के बाद राघव और परिणीति की पहली दीपावली, सोशल मीडिया पर फैंस ने दी बधाई

By धीरज मिश्रा | Published: November 13, 2023 03:12 PM2023-11-13T15:12:20+5:302023-11-13T15:56:27+5:30

Raghav Chadha and Parineeti Chopra: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद पहली दीपावली एक साथ मनाई। राघव ने अपनी पत्नी परिणीति के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

Raghav and Parineeti first Diwali after marriage fans congratulated on social media | शादी के बाद राघव और परिणीति की पहली दीपावली, सोशल मीडिया पर फैंस ने दी बधाई

photo credit twitter

Highlightsराघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद पहली दीपावली एक साथ मनाईराघव ने अपनी पत्नी परिणीति के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की23 सितंबर को राघव और परिणीति की शादी हुई

Raghav Chadha and Parineeti Chopra: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद पहली दीपावली एक साथ मनाई। राघव ने अपनी पत्नी परिणीति के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने केपशन दिया। मेरी पहली दीपावली मेरी पटाखे के साथ।

राघव के इस पोस्ट पर फैंस के अजब-गजब कमेंट भी आने शुरू हो गए हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं परिणीति ने भी अपने सोशल मीडिया पर राघव के साथ कुछ फोटो को शेयर किया। चोपड़ा ने तस्वीरों को केपशन देते हुए लिखा। माई होम। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि राघव और परिणीति के अलावा फिल्म स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली में पत्नी कियारा आडवाणी के साथ पहली दीपावली मनाई। परिणीति ने अपनी पहली दीपावली अपने ससुराल में जाकर मनाई। 

सितंबर में हुई थी दोनों की शादी

राघव और परिणीति की शादी इसी साल सितंबर माह में हुई थी। 23 सितंबर को दोनों एक दूसरे के हुए। शादी में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह सहित अन्य मेहमानों ने शिरकत की थी। हालांकि, शादी में प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंच पाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से राघव और परिणीति को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी थी। बीते कुछ दिनों पहले ही परिणीति ने अपना पहला करवा चौथ मनाया था। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी।

फैंस के आए मजेदार कमेंट

राघव और परिणीति ने दीपावली के लिए डिजायनर कपड़े पहने थे। जिस पर फैंस के अजब-गजब कमेंट भी आने लगे हैं। एक फैंस ने लिखा कि काले कपड़े पहन लिए दीपावली पर, क्या मम्मी डांटती नहीं है।

दूसरे फैंस ने लिखा कि परिणीति मैडम ने आग लगा दी है। तीसरे फैंस ने लिखा कि दोनों की जोड़ी सलामत रहे। चौथे फैंस ने लिखा, दोनों एक साथ कितने अच्छे लगते हैं।

Web Title: Raghav and Parineeti first Diwali after marriage fans congratulated on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे