Watch Video: अन्नया पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर मुंबई में एक साथ हुए स्पॉट, दोनों ने पपराजी को मुस्कुरा कर दिया जवाब
By आकाश चौरसिया | Published: November 20, 2023 12:42 PM2023-11-20T12:42:49+5:302023-11-20T12:47:37+5:30
अन्नया पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर मुंबई में एक साथ स्पॉट हुए। खास बात यह रही कि अन्नया को आदित्या राय कपूर की नई 2023 रेंज रोवर में देखा गया, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है, जिसे उन्होंने इस साल की शुरुआत में खरीदा था।

फोटो क्रेडिट- (इंस्टाग्राम)
नई दिल्ली: अन्नया पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर मुंबई में एक साथ स्पॉट हुए। दोनों ही रविवार रात अपने दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे की तभी पपराजी ने तस्वीरें खींच ली। लेकिन, इस दौरान कार के अंदर बैठे कैमरे के सामने आते ही दोनों हंसने लगे। वहीं, अन्नया पांडे थोड़ा शरमाती हुई नजर आईं।
अभिनेत्री अन्नया पांडे को नीले रंग ड्रेस पहने दिखीं, जबकि आदित्य कपूर ग्रे टी-शर्ट और जिंस में दिखें। खास बात यह रही कि अन्नया को आदित्या राय कपूर की नई 2023 रेंज रोवर में देखा गया, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है, जिसे उन्होंने इस साल की शुरुआत में खरीदा था।
करण जौहर ने अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' के हाल में आए एपिसोड में अनन्या और आदित्य के रिश्ते की पुष्टि की थी। सारा अली खान के साथ शो में नजर आईं अनन्या ने भी इस मुद्दे पर ज्यादा न बोलते हुए कम शब्दों में रिश्ते पर स्पष्ट संकेत भी दिए थे।
पिछले कुछ समय से दोनों के डेटिंग की अफवाह है। इस साल की शुरुआत में उन्हें पार्टियों में एक साथ देखा गया और छुट्टियां भी साथ लीं। उनकी यूरोप यात्रा की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, जिससे अटकलें लगने लगीं। अन्नया पांडे के जन्मदिन पर दोनों को छुट्टियों पर जाते देखे जाने के बाद अफवाहों ने जोर पकड़ा था। मीडिया रिपोर्ट में सामने आया था कि दोनों मालदीव में एक साथ जन्मदिन मनाने पहुंचे थे।