लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला मामले में भगोड़े नीरव मोदी के 'खासमखास' सुभाष शंकर को मिस्र से भारत लेकर आई सीबीआई टीम

By विनीत कुमार | Published: April 12, 2022 9:05 AM

पीएनबी स्कैम मामले में आरोपी और नीरव मोदी के करीबी सुभाष शंकर परब को लेकर सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई है। परब को काहिरा से मुंबई लाया गया। वह 2018 में काहिरा भाग गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे नीरव मोदी के करीबी सहयोगी सुभाष शंकर परब मिस्र से भारत लाया गया।सीबीआई की टीम बड़े अभियान के तहत मिस्र से निर्वासित कराके परब को भारत लाने में सफल रहीपरब नीरव मोदी के ‘फायरस्टार डायमंड’ में उप महाप्रबंधक (वित्त) था और 2018 से फरार था।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण घोटाला मामले के आरोपी नीरव मोदी के करीबी सहयोगी सुभाष शंकर परब को भारत लाया गया है। सीबीआई के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम सुभाष को मिस्र के काहिरा से मुंबई लेकर आई है।

सुभाष को करोड़ो रुपये के पीएनबी स्कैम मामले में जांच और पूछताछ के लिए भारत लाया गया है। सुभाष दरअसल नीरव मोदी की कंपनी का एक प्रमुख अधिकारी रहा है।

सुभाष शंकर 2018 में काहिरा भाग गया था। वह भी नीरव मोदी से जुड़े 7 हजार करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में एक प्रमुख आरोपी है। अधिकारियों ने बताया कि वह फायरस्टार डायमंड में उप महाप्रबंधक (वित्त) था। आज दोपहर करीब 12 बजे उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार काहिरा में कथित रूप से छुपे हुए परब को 'निर्वासित किए जाने के बाद' मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की संलिप्तता वाला मामला सामने के बाद से परब फरार था।

पीएनबी स्कैम मामले में सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट में नीरव मोद और उसके भाई निशल मोदी के साथ-साथ परब का भी नाम है। नीरव फिलहाल लंदन की जेल में बंद है और उसके भारत प्रत्यर्पण को लेकर कोशिशें जारी हैं।

टॅग्स :पीएनबी स्कैमनीरव मोदीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "ईडी-सीबीआई को बंद करने के लिए मैं इंडिया गठबंधन की सरकार के सामने प्रस्ताव रखूंगा", अखिलेश यादव ने दोनों एजेंसियों की कार्य-प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा

भारत'डिजिटल अरेस्ट' से जुड़े मामलों को लेकर गृह मंत्रालय का अलर्ट! साइबर अपराधियों से सावधान रहने की चेतावनी दी

भारतSupreme Court On Arvind Kejriwal: 'उन्हें पहले या बाद में गिरफ्तार किया जा सकता था' अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा

भारतSunita Kejriwal Reaction: पति की रिहाई पर सुनीता का भावुक पोस्ट, कहा, 'ये लोकतंत्र की जीत है'

भारतArvind Kejriwal Interim Bail: केजरीवाल को 'सुप्रीम राहत', विपक्षी नेताओं के आए रिएक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतक्या होती है असॉल्ट राइफल? भारतीय सेना किन असॉल्ट राइफल्स का करती है इस्तेमाल, जानें

भारतVIDEO: आप सांसद राघव चड्ढा और पत्नी परिणीति चोपड़ा ने सिद्दिविनायक मंदिर के दर्शन किए, दो माह से अधिक समय के बाद दिखे साथ

भारतLok Sabha Elections 6th Phase: '25 मई छुट्टी का नहीं, ड्यूटी का दिन है', एलजी विनय सक्सेना की दिल्ली के वोटरों से अपील

भारतArrah Seat Lok Sabha Elections 2024: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जय श्री राम के नारे के साथ भाषण शुरू, अमित शाह ने कहा- बिहार में 40 सीट जीतेंगे और घमंडिया गठबंधन शून्य पर आउट

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: 4 जून के बाद लालू यादव नमाज पढ़ते नजर आएंगे!, मुसलमान को पूरा आरक्षण दिए जाने की वकालत पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह