लाइव न्यूज़ :

कोश्यारी के इस्तीफे को शिवसेना ने बताया महाराष्ट्र के लिए बड़ी जीत, रमेश बैस को राज्यपाल बनाने पर जयंत पाटिल ने ट्वीट कर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 12, 2023 1:35 PM

एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मुझे उम्मीद है कि नए राज्यपाल पूर्ववर्ती (कोश्यारी) की तरह भाजपा की कठपुतली नहीं होंगे। हम महाराष्ट्र का राज्यपाल बदलने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं, क्योंकि महा विकास आघाड़ी की यह मांग थी।’’

Open in App
ठळक मुद्दे रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।उनकी जगह झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। कोश्यारी के महाराष्ट्र राज्यपाल पद से इस्तीफे का विपक्षी पार्टियों ने इसका स्वागत किया है।

मुंबईः भगत सिंह कोश्यारी के महाराष्ट्र राज्यपाल पद से इस्तीफे का विपक्षी पार्टियों ने इसका स्वागत किया है। एनसीपी महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि यहां राज भवन में उनका स्थान लेने वाला नया राज्यपाल ‘‘भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की कठपुतली’’ नहीं होगा। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जिसके बाद उनकी जगह झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मुझे उम्मीद है कि नए राज्यपाल पूर्ववर्ती (कोश्यारी) की तरह भाजपा की कठपुतली नहीं होंगे। हम महाराष्ट्र का राज्यपाल बदलने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं, क्योंकि महा विकास आघाड़ी की यह मांग थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले राज्यपाल ने राज्य के सामाजिक आदर्शों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के साथ-साथ वर्तमान असंवैधानिक राज्य सरकार के शपथग्रहण समारोह का आयोजन करके अपने पद के कद को कम किया था। हम महाराष्ट्र के नए राज्यपाल की नियुक्ति की खबर का स्वागत करते हैं।’’

मौजूदा मुख्यंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे-भाजपा गठबंधन ने सरकार बनाई थी। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी कोश्यारी के इस्तीफे का स्वागत किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के लिए बड़ी जीत। महाराष्ट्र विरोधी राज्यपाल का इस्तीफा आखिरकार स्वीकार कर लिया गया।’’ विधायक कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले, हमारे संविधान, विधानसभा और लोकतांत्रिक आदर्शों का लगातार अपमान करने वाले को राज्यपाल के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।’’

गौरतलब है कि कोश्यारी के कुछ बयानों को लेकर हाल में विवाद छिड़ने के बाद राज्य के राजभवन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।

टॅग्स :Bhagat Singh Koshyariआदित्य ठाकरेAditya Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: मतदाता की जागरूकता से ही बचेगा लोकतंत्र

भारतViral Video: शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को 'बाहर इंतजार करने' को कहा, वायरल वीडियो में बीजेपी का दावा

भारत'बेहतर होता अगर 20 साल पहले शरद पवार से अलग हो जाता...', अजित पवार ने चुनावी रैली में चाचा पर साधा निशाना

भारतMaharashtra Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के चुनाव में महाराष्ट्र के इन दिग्गजों की साख दांव पर, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदी के विचारों से प्रभावित हैं, किसी मजबूरी या समझौता के तहत नहीं शामिल हुए एनडीए में", अजित पवार ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा राम मंदिर पर नहीं रुकेगी, हमें देश का हर मंदिर मुक्त कराना है, हमारा एजेंडा लंबा है", हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया विवादित बयान

भारतLok Sabha Elections 2024: "आचार्य प्रमोद अमेठी में स्मृति ईरानी की हार को देखते हुए उन्हीं की भाषा बोल रहे हैं", शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "नहीं डरती किसी से, जो पाकिस्तान के लिए काम करते हैं, उन्हें जवाब देना जरूरी है". नवनीत राणा ने "15 सेकंड" वाले बयान पर कहा

भारतप्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल: सिद्धारमैया सरकार से कुमारस्वामी ने पूछा- "कहां हैं 2900 पीड़ित?"

भारतबलात्कार पीड़िता को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए मजबूर किया गया, महिला आयोग ने किया चौंकाने वाला दावा