लाइव न्यूज़ :

UGC MPhil Degree: एमफिल मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं, यूजीसी ने विद्यार्थियों को आगाह किया, जानें क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2023 17:57 IST

UGC MPhil programme: विद्यार्थियों को आगाह किया जाता है कि विश्वविद्यालयों द्वारा पेशकश किए जा रहे किसी भी एमफिल पाठ्यक्रम में प्रवेश न लें।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष जोशी ने कहा कि एमफिल मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है।विश्वविद्यालय तत्काल 2023-24 सत्र के लिए प्रवेश रोकने के लिए कदम उठाएं।

UGC MPhil Programme: यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने कहा कि एमफिल मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है, विश्वविद्यालय तत्काल 2023-24 सत्र के लिए प्रवेश रोकने के लिए कदम उठाएं। विद्यार्थियों को आगाह किया जाता है कि विश्वविद्यालयों द्वारा पेशकश किए जा रहे किसी भी एमफिल पाठ्यक्रम में प्रवेश न लें।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को यह कहते हुए विश्वविद्यालयों को एमफिल पाठ्यक्रम की पेशकश को लेकर आगाह किया कि यह मान्यताप्राप्त डिग्री नहीं है। उसने विद्यार्थियों को भी ऐसे पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर आगाह किया।

आयोग के सचिव मनीष जोशी ने कहा, ‘‘यूजीसी के संज्ञान में आया है कि कुछ विश्वविद्यालय एमफिल (मास्टर ऑफ फिलॉस्फ़ी) कार्यक्रम के लिए नये आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इस संबंध में सभी के ध्यान में लाया जा रहा है कि एमफिल डिग्री मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यूजीसी (पीएचडी डिग्री के लिए न्यूनतम अर्हता एवं प्रक्रिया) नियमावली, 2022 का नियम 14 स्पष्ट रूप से कहता है कि उच्च शिक्षण संस्थान एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश की कोई पेशकश नहीं करेंगे।’’ आयोग ने विश्वविद्यालयों को अकादमिक वर्ष 2023-24 के लिए किसी भी एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश तत्काल रोक देने को कहा है।

जोशी ने कहा, ‘‘विद्यार्थियों को किसी एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश नहीं लेने की सलाह दी जाती है।’’ यूजीसी ने नवंबर 2022 में एमफिल कार्यक्रम को रोक दिया था। जोशी ने कहा, ‘‘पीएचडी के नियमों की अधिसूचना से पहले शुरू हुए एमफिल पाठ्यक्रम प्रभावित नहीं होंगे। वर्तमान छात्रों को एमफिल की डिग्री प्राप्त करने के लिए पाठ्यक्रम पूरा करने दिया जाएगा।’’

टॅग्स :यूजीसीयूजीसी नेटUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबनारस और लखनऊ यूनिवर्सिटी में थम नहीं रही रैगिंग की शिकायतें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

भारतदो मुद्दों पर नाराज है प्रधानमंत्री कार्यालय?

भारतNamaz Row at Lal Baradari: लाल बारादरी में नमाज अदा करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 13 छात्रों को भेजा नोटिस, 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने का दिया आदेश

भारतFake Universities List in India: यूजीसी ने जारी की 'फर्जी यूनिवर्सिटी' की लिस्ट, दिल्ली 12 इंस्टीट्यूट के साथ सबसे ऊपर

भारतगलगोटिया प्रकरण से क्या कोई सीख लेगी सरकार ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र