लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः जोधपुर-जयपुर को इंतजार है प्रियंका गांधी का, राजस्थान में पाॅलिटिकल स्टार वार जारी!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 26, 2019 05:57 IST

लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा, तो 6 मई को दूसरे चरण की 12 सीटों पर मतदान होगा. दूसरे चरण में जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, गंगानगर, बीकानेर, सीकर, चूरू, झुंझुनू, दौसा, नागौर, भरतपुर, धौलपुर-करौली और अलवर में मतदान होगा. 

Open in App
ठळक मुद्देजोधपुर-जयपुर में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है.जोधपुर से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को चुनौती दे रहे हैं. स्टार प्रचारकों के संदर्भ में देखें तो प्रियंका गांधी की चुनावी सभाओं के लिए सबसे ज्यादा प्रस्ताव हैं

राजस्थान में पीएम नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभाओं के बाद चुनाव प्रचार के लिए पाॅलिटिकल स्टार वार जारी है. जहां राजस्थान में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के केवल दो दिन बचे हैं, वहीं दूसरे चरण के मतदान से पहले भी प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तेजी से तय किए जा रहे हैं.

लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा, तो 6 मई को दूसरे चरण की 12 सीटों पर मतदान होगा. दूसरे चरण में जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, गंगानगर, बीकानेर, सीकर, चूरू, झुंझुनू, दौसा, नागौर, भरतपुर, धौलपुर-करौली और अलवर में मतदान होगा. 

जोधपुर-जयपुर में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है. जोधपुर से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को चुनौती दे रहे हैं. स्टार प्रचारकों के संदर्भ में देखें तो प्रियंका गांधी की चुनावी सभाओं के लिए सबसे ज्यादा प्रस्ताव हैं, बावजूद इसके समय की कमी के रहते राजस्थान में प्रियंका की एक-दो सभाएं होना भी मुश्किल है. अलबत्ता, नवजोत सिंह सिद्धू की प्रदेश में करीब आधा दर्जन सभाएं होने जा रही हैं. गुजरात के नेता हार्दिक पटेल की भी गुजरात-राजस्थान सीमा पर सभाएं प्रस्तावित हैं.

जहां बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, सुषमा स्वराज आदि के चुनावी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, हार्दिक पटेल आदि की चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की चार चुनावी सभाएं- लौसल, विराटनगर, सरदार शहर और अलवर में प्रस्तावित हैं. बीजेपी की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी की पाली और कोटा में चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं, तो केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी की भी तीन सभाएं प्रस्तावित हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की दोनों ही चरणों के चुनाव के लिए सभाएं प्रस्तावित हैं.

देखना दिलचस्प होगा कि इन स्टार प्रचारकों की सियासी रोशनी किन-किन उम्मीदवारों को जीत की राह दिखाती है!

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजोधपुरजयपुरदौसाराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह