लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: उरी में पकड़े गये दो आतंकी पकड़े, भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 15, 2023 13:35 IST

कश्मीर के बारामुला में पुलिस और सेना की 8 आरआर के संयुक्त सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध आंतकियों को पकड़ा और उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के बारामुला में पुलिस और सेना के जवानों ने दो संदिग्ध आतंकियों को धर दबोचा दोनों के पास से 2 ग्लॉक पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, 2 पिस्तौल साइलेंसर, 5 चीनी ग्रेनेड बरामद हुएदोनों आतंकी कश्मीर के ही रहने वाले हैं और काफी दिनों से हथियारों की तस्करी कर रहे थे

जम्‍मू: बारामुला पुलिस और सेना की 8 आरआर के संयुक्त सुरक्षा बलों ने परनपीलन ब्रिज उरी पर नाका चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जो बेहद शातिर तरीके से दाची से परनपीलन ब्रिज की ओर आ रहे थे लेकिन जैसे ही उनकी नजर नाका पार्टी से टकराई, सुरक्षा बलों को देखते हुए भागने की कोशिश की लेकिन जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें बेहद चतुराई से अपने गिरफ्त में ले लिया।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा जवानों ने जब उनकी व्यक्तिगत तलाशी ली तो उस दौरान उनके पास से 2 ग्लॉक पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, 2 पिस्तौल साइलेंसर, 5 चीनी ग्रेनेड और 28 जीवित पिस्तौल राउंड मिले। उसके बाद सुरक्षाबलों ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आतंकियों की पहचान मीर साहब निवासी गुलाम हसन मल्ल के पुत्र ज़ैद हसन मल्ल के रूप में की गई। वहीं दूसरे आंतकी की पहचना बारामूला निवासी मोहम्मद आरिफ चन्ना पुत्र नजीर अहमद चन्ना के तौर पर हुई, जो स्टेडियम कॉलोनी का रहने वाला है।

सुरक्षाबलों का कहना है कि पकड़े गये दोनों आतंकी लंबे समय से सीमा पार से आने वाले हथियारों और गोला बारूद की तस्‍करी में लिप्‍त हैं। उनके साथ विशेष पूछताछ की जा रही है ताकि सुरक्षा जवान यह पता लगा सकें कि दोनों ने अब तक कितने हथियार और गोला-बारूद घाटी में किसी-किसी के यहां पहुंचाये हैं।

टॅग्स :Kashmir Policeआतंकवादीटेरर फंडिंगTerror funding
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो