लाइव न्यूज़ :

सफदरजंग अस्पताल: आईवीएफ तकनीक से पहली बार एक बच्चा ने लिया यहां जन्म, 6 साल से बच्चे की इच्छा रखने वाले दंपति के घर में आई खुशियां

By भाषा | Updated: January 14, 2023 20:31 IST

मामले में बोलते हुए सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी एल शेरवाल ने बताया कि “सफदरजंग अस्पताल में आईवीएफ सुविधा स्थापित करने की कवायद 2015 में शुरू हुई थी, जब स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग में उससे संबंधित केंद्र के लिए जगह निर्धारित की गई थी। बुनियादी ढांचा और रसद संबंधी पहलुओं को 2019 में पूरा कर लिया गया था। लेकिन, कोविड-19 महामारी के कारण यह केंद्र तब शुरू नहीं किया जा सका था।”

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आईवीएफ तकनीक से यहां पर पहल बच्चा पैदा किया गया है। बच्चे की इच्छा रखने वाले कपल पिछले छह साल से इसके लिए कोशिश कर रहे थे। ऐसे में कई अन्य अस्पताल में कोशिश करने के बाद यहां पर उन्हें सफलता मिली है।

नई दिल्ली: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पहली बार ‘इन विट्रो फर्टिलाइजेशन’ (आईवएफ) तकनीक से किसी बच्चे का जन्म हुआ है। छह साल से संतान सुख पाने की कोशिशों में जुटे एक दंपती को 13 जनवरी को सफदरजंग अस्पताल में एक बेटा पैदा हुआ। ऐसे में जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। 

कई अन्य अस्पतालों में कोशिशों के बाद दंपत्ति को यहां से हुआ बच्चा-डॉ. बिंदू बजाज

इस पर बोलते हुए केंद्र सरकार द्वारा संचालित सफदरजंग अस्पताल की आईवीएफ इकाई की प्रमुख डॉ. बिंदू बजाज ने कहा, “दंपती ने कई अन्य अस्पतालों में आईवीएफ तकनीक आजमाई, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने सफदरजंग अस्पताल का रुख किया और सहायक प्रजनन तकनीक (एआरटी) के तहत इलाज शुरू कराया।” 

मामले में सफदरजंग अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग की प्रोफेसर डॉ. दिव्या पांडे ने कहा, “यह एक मुश्किल केस था। आखिरकार, मरीज गर्भधारण में सफल रही और आईवीएफ के तहत पहली ही कोशिश में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।” 

सफदरजंग अस्पताल में आईवीएफ की सुविधा 2015 में ही हो गई थी शुरू-चिकित्सा अधीक्षक

सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी एल शेरवाल ने बताया, “सफदरजंग अस्पताल में आईवीएफ सुविधा स्थापित करने की कवायद 2015 में शुरू हुई थी, जब स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग में उससे संबंधित केंद्र के लिए जगह निर्धारित की गई थी। बुनियादी ढांचा और रसद संबंधी पहलुओं को 2019 में पूरा कर लिया गया था। लेकिन, कोविड-19 महामारी के कारण यह केंद्र तब शुरू नहीं किया जा सका था।” 

डॉ. शेरवाल ने कहा कि अस्पताल में पहली बार आईवीएफ पद्धति से बच्चे के जन्म में कामयाबी मिली है। ऐसे में अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में सोमवार से शनिवार तक रोजाना प्रजनन संबंधी समस्याओं को समर्पित ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। 

टॅग्स :New Delhiआईवीएफ तकनीकडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना

स्वास्थ्यअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवसः रोगियों में भरोसा और उम्मीद जगाती हैं नर्सें

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह