लाइव न्यूज़ :

भारत में दो साल पहले मिली कोरोना की पहली मरीज फिर लौटना चाहती है वुहान, जानिए क्या है वजह

By विनीत कुमार | Updated: January 30, 2022 15:03 IST

भारत में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी, 2020 को सामने आया था। चीन के वुहान से लौटी एक छात्रा तब संक्रमित पाई गई थी। यह छात्रा एक बार फिर चीन लौटना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में दो साल पहले 30 जनवरी, 2020 को सामने आया था कोरोना का पहला मामला।कोरोना संक्रमण का ये मामला केरल में मिला था, चीन से लौटी छात्रा में संक्रमण की हुई थी पुष्टि।भारत में कोरोना की मिली ये पहली मरीज एक बार फिर वुहान लौटना चाहती है।

नई दिल्ली|: भारत में कोरोना का मामला 30 जनवरी, 2020 को केरल के त्रिशुर में सामने आया था। चीन के वुहान में मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही एक छात्रा भारत लौटने पर संक्रमित पाई गई थी। भारत में कोरोना का ये पहला केस था और तब से लेकर आज दो साल बीत चुके हैं। भारत में बतौर पहली कोरोना मरीज पहचानी गई ये छात्रा एक बार फिर वुहान लौटना चाहती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार छात्रा के पिता ने कहा, 'हमें लगता है कि अब कोरोना को मैनेज किया जा सकता है। सबसे अनिश्चित फिलहाल मेरी बेटी का करियर है।'

भारत पहुंचने के एक हफ्ते बाद मिले कोरोना के लक्षण

भारत में जब कोरोना का पहला मामला मिला, तब चीन में ये बड़ी मुश्किल का सबब पहले ही बन चुका था। चीन ने वुहान शहर सहित अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को तब बंद कर दिया था। हालांकि, केरल की ये छात्रा भाग्यशाली रही और चीन के प्रतिबंधों के बीच भी भारत पहुंचने में सफल रही। भारत पहुंचने के एक हफ्ते बाद उसमें कोरोना संक्रमण की पहचान हुई।

छात्रा के पिता के अनुसार अब वो उन गुजरे समय को याद नहीं करना चाहती और पिछले दो साल से घर पर रहकर ही पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने दिसंबर में ही ऑनलाइन तरीके से एमबीबीएस कोर्स भी पूरा किया और परीक्षा भी पास कर ली। हालांकि अब उसके लिए चीन जाना जरूरी है। दरअसल चीन में नियमों के अनुसार एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के लिए वहां अस्पताल में 52 हफ्ते का इंटर्नशीप जरूरी है।

'सरकार करे चीन से बात, कई स्टूडेंट के भविष्य का सवाल'

छात्रा के पिता ने कहा कि उसका चीन जाना बहुत जरूरी है। बकौल पिता, 'उसका चीन जाना जरूरी है। हम केंद्र सरकार से गुजारिश करते हैं कि वे इस विषय को चीन के सामने उठाए। चीन में पढ़ रहे सैकड़ों मेडिकल स्टूडेंट के लिए ये जरूरी है। महामारी ने सभी को प्रभावित किया है, मेरी बेटी भी अछूती नहीं है। मेरी बेटी दो बार संक्रमित हुई। हम एक बार संक्रमित हुए। मेरी पत्नी और मां को जुलाई-2020 निमोनिया भी हो गया था।'

टॅग्स :कोरोना वायरसवुहानचीनकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार