लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result 2020: AAP की हर आंधी में बीजेपी के इस प्रत्याशी ने लहराया झंडा, जानें कौन हैं वह उम्मीदवार

By धीरज पाल | Updated: February 11, 2020 19:53 IST

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को प्रचंड बहुमत मिला था। लेकिन इस आंधी में भी बीजेपी के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देविजेंद्र गुप्ता ने अपने राजनीति की शुरुआत श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़ाई के दौरान ही शुरू कर दी थी।गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष भी रहे।

दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की आंधी चली और केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए अग्रसर हैं। लेकिन केजरीवाल के इस आंधी के बावजूद बीजेपी के कद्दावर नेता विजेंद्र गुप्ता एक बार फिर अपनी सीट से जीत गए। विजेंद्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार राजेश नाम बंसीवाला को 19 हज़ार वोटों से हरा दिया है। कांटे की टक्कर के बीच एक बार विजेंद्र गुप्ता 5 हजार वोटों से पीछे भी चल रह रहे थे।  

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को प्रचंड बहुमत मिला था। लेकिन इस आंधी को भी बीजेपी के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता जीत हासिल की थी। उन्होंने आप के उम्मीदवार को करीब 5 हज़ार वोटों से हराया था। बता दें कि कुल 70 सीटों में बीजेपी 2015 में 3 सीटें ही निकाल पाईं थी। 

बता दें कि 2013 में विजेंद्र गुप्ता नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ़सार्वजनिक जीवन में लोगों के लिए हमेशा से मुखर रहने वाले विजेंद्र गुप्ता विधायक बनने से पहले तीन दफा काउंसलर का भी चुनाव जीत चुके हैं. इसलिए उनका राजनीतिक जीवन पूरी तरह जमीन से जुड़ा रहा है और जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलनरत रहने वाले विजेंद्र गुप्ता की छवि संघर्ष करने वाले एक राजनेता की है जो जनता की भलाई के लिए शासन से भिड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहता है.

जानिए कौन है विजेंद्र गुप्ता

विजेंद्र गुप्ता ने अपने राजनीति की शुरुआत श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़ाई के दौरान ही शुरू कर दी थी। गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद उन्बें दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष भी बनाया गया था। विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से 3 बार निगम पार्षद भी रहें। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020रोहिणीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?