लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार की सियासत यात्रा पर हमला जारी, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा-अब तक जितनी यात्राएं की, कोई फायदा नहीं, सब बेकार साबित

By एस पी सिन्हा | Updated: December 27, 2022 16:20 IST

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार के यात्रा सियासत पर जमकर हमला बोलते हुए कह दिया है कि में नीतीश कुमार ने अब तक जितनी यात्राएं की हैं, उसका कोई फायदा नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे17 साल में बिहार में कई यात्राएं कर चुके हैं।मुख्यमंत्री को यात्रा करने की जरूरत नहीं होती।जगदानंद सिंह के बीच पिछले कुछ माह संबंध अच्छे नहीं रहे।

पटनाःबिहार में फिर से यात्रा की सियासत शुरू करने जा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न केवल भाजपा हमलावर है, बल्कि अब उनका विरोध अपने महागठबंधन की मुख्य घटक दल राजद ने भी शुरू कर दिया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार के यात्रा सियासत पर जमकर हमला बोलते हुए कह दिया है कि में नीतीश कुमार ने अब तक जितनी यात्राएं की हैं, उसका कोई फायदा नहीं हुआ है।

यह सब बेकार साबित हुआ है। मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इससे पहले भी 17 साल में बिहार में कई यात्राएं कर चुके हैं, लेकिन उनमें से कोई यात्रा उपयोगी साबित नहीं हुआ। अगर उपयोगी साबित होता तो यूं बार-बार बिहार के मुख्यमंत्री को बिहार के विभिन्न जिलों में यात्रा करने की जरूरत नहीं होती।

ऐसे में स्पष्ट है कि जो भी यात्राएं उन्होंने निकाली, वह सफल नहीं रही। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा बिहार में आप सरकार में है। पूरा बिहार उनका कार्यक्षेत्र रहा है और अपने कार्यक्षेत्र में लोगों की समस्याएं जानने के लिए जाना और उसे दूर करना बहुत पवित्र काम है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जो भी यात्राएं उन्होंने की, उसका फायदा भले ही नहीं हुआ हो, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। इस बार नीतीश कुमार जो यात्रा निकालनेवाले हैं, उसका फायदा निश्चित रूप से बिहार को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच पिछले कुछ माह संबंध अच्छे नहीं रहे।

जिस तरह से मुख्यमंत्री के कहने पर जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को मंत्री पद से हटाया गया, उसको लेकर जगदानंद सिंह कई दिनों तक नाराज रहे। अब एकबार फिर उन्होंने नीतीश कुमार के यात्रा के औचित्य पर सवाल खड़ा कर सियासत को गर्मा दी है। बता दें कि नीतीश कुमार अबतक करीब 15-16 यात्रा कर चुके हैं। अब एकबार फिर से यात्रा की सियासत शुरू कर जनता का नब्ज टटोलना चाहते हैं।

टॅग्स :बिहारJagdanand Singhनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार