लाइव न्यूज़ :

भगवंत मान ने सुखबीर बादल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "यह 'पागल' आपकी तरह पंजाब को नहीं लूटता है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 16, 2023 06:45 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल द्वारा उन्हें उन्हें 'पागल' कहने पर पलटवार किया है और बादल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो अकाली नेता की तरह पंजाब को 'लूटने' का काम नहीं करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुखबीर बादल ने सीएम भगवंत मान को 'पागल' कहा, मान ने किया पलटवार भगवंत मान ने कहा कि मैं 'पागल' हूं लेकिन आपकी तरह पंजाब नहीं लूटता हूंभगवंत मान ने कहा कि आप से हारने के बाद से सुखबीर बादल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं

चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर उन्हें 'पागल' कहने के लिए हमला बोलते हुए कहा कि वो अकाली नेता की तरह पंजाब को 'लूटने' का काम नहीं करते हैं।

मुख्यमंत्री मान ने सुखबीर बादल के खिलाफ इस कारण से आपत्तिजनक शब्दों में जुबानी हमला किया क्योंकि बादल ने एक सभा में मान को पागल कह दिया था। सीएम भगवंत मान ने ट्विटर पर उस कथित वीडियो को पोस्ट किया और सुखबीर बादल को जमकर लताड़ लगाई।

सुखबीर बादल के कथित वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "सुरजीत सिंह बरनाला साहब ढाई साल सीएम रहे, प्रकाश सिंह बादल साहब 20 साल सीएम रहे, कैप्टन अमरिंदर सिंह 10 साल रहे। बेअंत सिंह पाँच साल और अब ये जो 'पागल जिहा' (पागल की तरह) है, उसके भी एक साल पूरे हो गये हैं।"

पूर्व मुख्यमंत्री बादल द्वारा दिे गये भाषण में खुद के लिए 'पागल' शब्द के प्रयोग से भड़के सीएम मान ने , "बादल ने वीडियो में पिछले सभी मुख्यमंत्रियों को 'साहब' कहा, लेकिन उन्हें 'पागल' कहा।"

उन्होंने कहा, "कोई समस्या नहीं सुखबीर सिंह जी, पंजाब के लोग और सारा ब्रह्मांड मेरे साथ है और कम से कम यह पागल आपकी तरह पंजाब को लूटता तो नहीं है।"

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केवल इतने पर ही सखबीर बादल को नहीं बख्शा, बाद में उन्होंने एक आधिकारिक बयान दिया। जिसमें कहा कि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल आप पार्टी और मेरे बढ़ते जन समर्थन से हक्के-बक्के हैं और यही कारण है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

मान ने कहा, "इनके जैसे खारिज हो चुके नेताओं को, जिन्हें लोगों ने अपने वोट से बेदखल कर दिया है। वो दूसरों को कुछ भी कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रखते हैं। बादल और इन जैसे नेताओं ने पंजाब को अपनी जागीर माना और सूबे को बेरहमी से लूटा है।"

उन्होंने कहा कि अब ये इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि आम आदमी की सरकार राज्य और लोगों की सेवा के लिए अथक प्रयास कर रही है। इससे हताश होकर बादल अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मान ने कहा, "कम से कम मैं सार्वजनिक धन की लूट तो नहीं कर रहा हूं जैसा कि सुखबीर और उनकी मंडली ने अपने दिनों में किया था।"

टॅग्स :भगवंत मानSukhbir Badalआम आदमी पार्टीपंजाबAkali Dal
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना