लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: लाउडस्पीकर विवाद के बीच AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने राज ठाकरे को दिया इफ्तार पार्टी का न्योता, कहा वे हमारे शहर आ रहे है, मेहमान है हमारे

By आजाद खान | Updated: April 30, 2022 09:33 IST

आपको बता दें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार को यह अल्टीमेटम दिया है कि तीन मई तक सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटा दें। उनका कहना है कि वे किसी धर्म के विरोध में नहीं है, वे केवल लाउडस्पीकर के गलत इस्तेमाल के विरोध में है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के बीच एमनएस प्रमुख राज ठाकरे को इफ्तार की दावत मिली है। यह दावत AIMIM पार्टी के औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने दी है। राज ठाकरे एक रैली के लिए औरंगाबाद जाएंगे, ऐसे में इम्तियाज जलील मेहमान के तौर पर उन्हें दावत दी है।

मुंबई: AIMIM पार्टी के औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने एमनएस प्रमुख राज ठाकरे को इफ्तार के लिए दावत दिया है। आपको बता दें कि राज ठाकरे एक मई को औरंगाबाद में रैली करने जा रहे हैं, इस पर इम्तियाज जलील ने कहा कि राज ठाकरे हमारे शहर आ रहे है, इल लिहाज से वह हमारे मेहमान हुए। इसी बुनियाद पर उन्होंने मनसे प्रमुख को इफ्तार की दावत दी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है और इस विवाद की शुरुआत राज ठाकरे ने की है। इन्होंने राज्य सरकार को तीन मई तक का अल्टीमेटम भी दिया है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटा दें। इसके लिए पार्टी ने कई जगह विरोध प्रदर्शन भी किया है और इसी संदर्भ में वह एक मई को औरंगाबाद में रैली भी करने जा रहे हैं। 

क्या कहा AIMIM पार्टी के सांसद इम्तियाज जलील ने

इस पर बोलते हुए सांसद इम्तियाज जलील ने आजतक से कहा, "मेरी संस्कृति, मेरी परवरिश कहती है कि राज ठाकरे हमारे मेहमान हैं। अब क्योंकि वे हमारे शहर आ रहे हैं, ऐसे में रैली से पहले हम सभी साथ मिलकर रोजा इफ्तार करेंगे। राज ठाकरे स्टेज पर कुछ भी कह सकते हैं। लेकिन हम कोई दुश्मन नहीं हैं। सिर्फ पार्टी अलग है, विचारधारा भिन्न है।"

इम्तियाज जलील शिवसेना नेताओं को बुला रहे है ईद पर

इम्तियाज जलील ने यह भी कहा है कि वे केवल राज ठाकरे को ही इफ्तार की दावत नहीं दे रहे हैं, बल्कि वे शिवसेना नेताओं को भी ईद पर बुलाने जा रहे है। इस पर उनका कहना है कि जब सभी दल उन्हें ईद पर बधाई देते हैं तो ऐसे में शिवसेनाओं को भी आकर हमें बधाई देना चाहिए। एक तरफ जहां इम्तियाज जलील इसे मेहमान नवाजी बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है। हालांकि इम्तियाज जलील के इस इफ्तार पार्टी के न्योते और शिवसेना के नेताओं का ईद में शामिल होने पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाराज ठाकरेऔरंगाबादएआईएमआईएमImtiaz Jaleel
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं